रक्षा बंधन के लिए भारत माता गई चांद पर

WhatsApp-Image-2023-08-24-at-7.46.51-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में चांद पर विक्रम की सफल लैंडिंग को लेकर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने जश्न मनाया तथा मिठाई बांटी।इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें बोलते हुए स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि आज भारत चांद पर है ऐसा लगता है कि जैसे रक्षाबंधन के पर्व पर भारत माता अपने भाई को राखी बांधने गई हो। उन्होंने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में भी तिरंगा फैला दिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस सफलता के पीछे उनकी वर्षों की मेहनत और लगन है क्योंकि चांद पर उतरने का सपना पूरा करने के लिए दुनिया के लगभग 12 देशों ने प्रयास किया लेकिन उनमें से अधिकांश देश असफल होने के बाद निराश होकर बैठ गए लेकिन भारतीय वैज्ञानिक लगातार अपने लक्ष्य को पाने के लिए काम करते रहे जिसके परिणाम स्वरूप आज भारत चांद पर मौजूद है। उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे जहां इसरो के वर्तमान निदेशक एस सोमनाथ और पूर्व निदेशक के सिवन का तकनीकी ज्ञान तथा अथक परिश्रम है वहीं प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा और सशक्त नेतृत्व भी है। प्रो अनुराग अग्रवाल के संचालन में हुई गोष्ठी में प्रो ए के मिश्रा तथा अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे। गोष्ठी में भारी संख्या में शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights