मिल गया मोटापे से छुटकारा और तंदरुस्ती का तरीका

62
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

क्या आप भी मोटापे से परेशान हैं? क्या आपके पेट और कमर की बढ़ी हुई चर्बी के चलते आप फिट नजर नहीं आते? क्या आप भी चाहते हैं कि हेल्दी और टोन्ड बॉडी? अगर इनका जवाब हां हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। दरअसल, इन सभी सवालों के जवाब अंग्रेजी के अल्फाबेट V और A में छिपे हुए हैं और अगर आप इन दोनों अल्फाबेट के मुताबिक अपना खानपान रखेंगे, तो छरहरी काया पाने की आपकी ख्वाहिश जल्द पूरी हो सकती है। आध्यात्मिक वक्ता, लेखिका और संस्कृति दार्शनिक आचार्य प्रतिष्ठा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और उसमें फिट बॉडी के सीक्रेट बताएं हैं। इस पोस्ट में आचार्य प्रतिष्ठा बताती हैं कि जैसा खाए अन्न, वैसा होए तन यानी आप जैसा भोजन करते हैं, आपका शरीर वैसा होता जाता है। इसलिए अगर आपको अपने शरीर को बेहतर बनाना है, तो खाने का तरीका और भोजन में शामिल चीजों को भी बदलना होगा। आचार्य प्रतिष्ठा कहती हैं कि, ‘हम सभी चाहते हैं कि हमारा शरीर V (वी) शेप का हो, यानी कंधे-सीना चौड़े और पेट-कमर पतला। हालांकि, लोगों का शरीर इसका उल्टा यानी A (ए) शेप का होता जा रहा है। ए शेप का मतलब कि कंधा-सीना पतला और पेट-कमर-कूल्हे चौड़े। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि हमारे भोजन करने का तरीका शरीर के आकार के लिए जिम्मेदार है। यानी अगर हमें वी शेप चाहिए, तो हमें वी शेप के मुताबिक ही अपनी भोजन की आदतें डालनी होंगी। उन्होंने आगे कहा कि, दरअसल, आजकल की भागमभाग दिनचर्या के चलते लोग उल्टा काम करने लगे हैं, यानी भोजन की आदतें उल्टी हो गई हैं और यही चीज हमारे शरीर के आकार में नजर आती है। तो क्या किया जाए, जिससे हमारे शरीर का आकार ए शेप की बजाए, वी शेप में हो जाए। इसका तरीका बेहद आसान है और वो है हमारे भोजन की आदत भी वी शेप में होनी चाहिए और ए शेप की भोजन की आदत से हमें छुटकारा पाना चाहिए।आचार्य प्रतिष्ठा कहती हैं कि, फिलहाल ज्यादातर लोग सुबह का नाश्ता या तो नहीं करते हैं या फिर कम करते हैं। इसके बाद दोपहर का लंच स्किप करते हैं, आगे-पीछे करते हैं, हल्का या उल्टा-सीधा कुछ भी खा लेते हैं और फिर रात में घर आकर वक्त-बेवक्त या देर रात काफी भारी-भरकम भोजन करते हैं। अपनी मनपसंद चीजें खाते हैं। यानी फिलहाल ये लोग ए शेप में भोजन कर रहे हैं, जिसमें सुबह का नाश्ता बेहद कम या नहीं, दोपहर का भोजन और फिर रात को सबसे ज्यादा खाना शामिल है। ए शेप भोजन का तरीका सुबह से लेकर रात तक बढ़ता जाता है और यही भोजन की आदत हमारे शरीर का आकार भी ए की तरह बना देता है। अब बात करते हैं V शेप भोजन की, जो कि खाने का बेहद अच्छा तरीका है। इस फूड हैबिट को फॉलो करने का मतलब है कि सुबह जल्दी उठकर फ्रेश होकर योगाभ्यास-व्यायाम आदि करना। फिर भरपूर पोषण से भरा भारी-भरकम नाश्ता करना। इसके बाद दोपहर का भोजन बिल्कुल सही वक्त पर अच्छी तरह से करना। फिर रात का भोजन सात से लेकर आठ बजे तक हर हाल में कर लेना। रात के भोजन के वक्त यह बिल्कुल अच्छी तरह से ध्यान रखना कि यह डिनर, ब्रेकफास्ट-लंच की तुलना में काफी हल्का होना चाहिए। अगर कोई भी व्यक्ति भोजन की यह अच्छी आदत डालेगा यानी सुबह का ब्रेकफास्ट सबसे ज्यादा, दोपहर का लंच अपेक्षाकृत कम और रात का भोजन सबसे कम, तो उसे शरीर भी वी शेप के मुताबिक मिलेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights