मदर्स पब्लिक स्कूल में छात्रों को पर्सनल हाइजीन सेशन में पीपीटी के माध्यम से सफाई का महत्व बताया

WhatsApp-Image-2023-08-22-at-8.09.23-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । उझानी रोड स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल में छात्रों को पर्सनल हाइजीन सेशन में पीपीटी के माध्यम से सफाई का महत्व बताया गया तथा अपने आस पास साफ सफाई रखने के टिप्स भी दिए गए। छात्राओं को बताया गया हमारे हाथों पर कीटाणु जल्दी चिपकते हैं अतः हमें अपने हाथों को बार-बार साबुन से साफ करते रहना चाहिए । हमें रोजाना नहाना, दांतो, कानों, बालों की सफाई रखनी चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

छात्राओं द्वारा पर्सनल हाइजीन से संबंधित पोस्टर तथा पेंटिंग्स भी बनाई गईं। साथ ही छात्राओं को वातावरण स्वच्छ रखने की शपथ ग्रहण करवाई गई। पर्सनल हाइजीन विषय पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शीबा खान जी ने छात्राओं को बताया कि पर्सनल हाइजीन टिप्स की सहायता से कीटाणु द्वारा होने वाली खतरनाक बीमारियों से बचा जा सकता है। अतः हमें अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखना चाहिए, इसी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights