वाणिज्य जगत में डिजिटल तकनीकी के प्रयोग से आई क्रांति

WhatsApp-Image-2023-08-21-at-6.00.15-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। एस एस कॉलेज के वाणिज्य विभाग में चल रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का समापन हो गया । समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए डी एन कॉलेज, मेरठ के वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रोo एस. के. शर्मा ने कहा कि वाणिज्य के क्षेत्र में डिजिटल तकनीकी के प्रयोग ने क्रांति ला दी हैI इंटरनेट की सहायता से मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर पर दुनिया के सारे बाजार उपभोक्ताओं के लिए खुले हैंI दुनिया के किसी भी हिस्से से खरीदारी करना संभव हुआ हैI उन्होंने कहा कि जो छात्र इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग करना जानते हैं वह घर बैठे ऑन लाइन व्यापार कर सकते हैंI

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

डिजिटल तकनीक की जानकारी रखने वाले भारतीय युवाओं के लिए विदेशों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हैंI कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गोकुलदास महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. चारू मेहरोत्रा ने कहा कि यह डिजिटल कामर्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग हैI इसमें मनुष्य को तकनीकी का प्रयोग करना और मशीन से काम लेना आना चाहिए I

लेखांकन के क्षेत्र में कंप्यूटराइज्ड एकाउंटिंग के उदय ने वित्तीय त्रुटियों और मानवीय चूकों को समाप्त कर दिया हैI इसीलिए आधुनिक व्यवसायिक संस्थानों में कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग का प्रयोग बढ़ता जा रहा हैI जिससे रोजगार के अवसरों में भारी वृद्धि हुई हैI कार्यक्रम के अंत में शोध छात्रा कु. बृज लाली को तथा छात्र वर्ग से अखंड प्रताप सिंह को बेस्ट पेपर अवार्ड दिया गयाI तकनीकी सत्रों में शोध पत्र पढ़ने वाले सभी छात्रों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए I वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित कियाI समापन सत्र में डॉ देवेंद्र सिंह डॉ.कमलेश गौतम, डॉ अजय कुमार वर्मा, डॉ बरखा सक्सेना, डॉ आर के सिंह, डॉ एस के सिंह आदि शिक्षकों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएं उपस्थित रहेI

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights