यूनिवर्सिटी की कुलपति के ऐतराज पर मस्जिद कमेटी ने 2 लाउडस्पीकर हटाए

prayagraj-azan
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

प्रयागराज. मस्जिद में लाउडस्पीकर से अजान को लेकर इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव के पत्र मामले में मस्जिद के इंतजामिया कमेटी के सदस्य मोहम्मद कलीम का बयान सामने आया है. मोहम्मद कलीम का कहना है कि लाउडस्पीकर की आवाज धीमी कर दी गई है. चार लाउडस्पीकर के बजाय अब 2 लाउडस्पीकर ही लगाए गए हैं. यही नहीं इन लाउडस्पीकर का रुख भी VC के आवास से विपरीत दिशा में कर दिया गया है. दरअसल, VC ने डीएम को पत्र लिखकर लाउडस्पीकर की तेज आवाज से अजान से नींद में खलल की शिकायत की है. वीसी ने सिविल लाइन थाना पुलिस से लाउडस्पीकर के तेज आवाज की शिकायत की थी.मोहम्मद कलीम ने कहा कि दो ही लाउडस्पीकर की अनुमति है और दो ही लाउडस्पीकर मस्जिद पर लगाए गए हैं. इसके बावजूद किसी को तकलीफ है तो लाउडस्पीकर की आवाज को और धीमा किया जा सकता है. बता दें कि डीएम ने भी इस मामले में एक जांच कमेटी गठित कर दी है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

VC को कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी: मस्जिद कमेटी
इंतजामिया कमेटी ने तय किया है कि अब 50 फ़ीसदी वॉल्यूम में ही लाउडस्पीकर से अजान दी जाएगी. कमेटी नेयूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव से खेद भी जताया है और कहा है कि उन्हें कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी. यही नहीं प्रयागराज वापस लौटने पर बातचीत कर उन्हें संतुष्ट भी किया जाएगा.
वीसी ने लिखा है ये पत्र

बता दें कि कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि रोज सुबह लगभग साढ़े पांच बजे मस्जिद में अजान होती है. अल सुबह मस्जिद के लाउडस्पीकर से गूंजने वाली अजान की आवाज से नींद में खलल पड़ रही है. अजान से उनकी नींद इस तरह बाधित हो जाती है कि उसके बाद तमाम कोशिश के बाद भी वह सो नहीं पाती हैं. इस वजह से उन्हें दिनभर सिरदर्द बना रहता है और कामकाज भी प्रभावित होता है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights