निबंध प्रतियोगिता में पल्लवी प्रथम, भाषण में राजकुमारी ने बाजी मारी

WhatsApp Image 2021-03-16 at 6.15.32 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ: निबंध प्रतियोगिता में स्वयंसेविका पल्लवी देवी प्रथम भाषण प्रतियोगिता में राजकुमारी ने बाजी मारी और खेल कूद प्रतियोगिता में रीतिका राजपूत अव्वल रहीं ।
स्वयंसेविकाओं ने नशीले मादक पदार्थो से बचाव हेतु नशा मुक्ति अभियान चलाया विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन कर नशा नहीं खुशी अपनाए का दिया संदेश
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ड्रग की मांग घटाने हेतु राष्ट्रीय कार्य योजना के अंतर्गत गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयं सेविकाओं ने प्राचार्य डॉ गार्गी बुलबुल के संरक्षण में कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन एव नेतृत्व में व डॉ इति अधिकारी के सहयोग से एक दिवसीय जन जागरूकता अभियान चलाया इसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया इन प्रतियोगिताओं में पोस्टर, निबंध, भाषण, एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं करायी गई । प्रथम द्वितीय और तृतीय व सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं को श्री गगन यादव, जिला मधनिषेध अधिकारी बदायूं के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया। मध निषेध अधिकारी ने बताया की हम सभी को पूर्ण नशा मुक्त समाज की स्थापना हेतु अपनी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी हम सबका दायित्व है कि संपूर्ण मानवता को मध एवं मादक पदार्थों से बचाने हेतु अपनी अपनी भूमिका को अंजाम दें हमें स्वयं नशीले पदार्थों का त्याग कर जन-जन में इनके दुष्परिणामों और भ्रांतियों की जानकारी देकर पूर्ण नशा मुक्त समाज की स्थापना हेतु जनजागृति चेतना विकसित करें तभी एक स्वस्थ व समृद्ध राष्ट्र का सपना साकार हो सकेगा। कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने सभी स्वयं सेविकाओं का उत्साह वर्धन करते हुए बताया की आप स्वयं जागरूक होकर अपने जन जागरूकता अभियान के माध्यम से सभी तक यह बात पहुंचाए कि नशा नहीं खुशी अपनाएं नशीले मादक पदार्थों से बच्चे जिंदगी चुने। माता-पिता अभिभावकों का स्वस्थ व प्रेम पूर्ण संबंध युवाओं को बेहतर कल के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। प्राचार्य डॉ गार्गी बुलबुल ने सभी स्वयं सेविकाओं के कार्यों की प्रसंसा व बधाई देते हुए कहा कि हम सभी कही न कहीं इस पारिवारिक एवं समाजिक विघटन के लिए उत्तरदाई हैं शराब एव मद्यपान के कारण परिवार टूटता है सुहाग उजड़ते है, स्त्री जाति अपमानित होती है , लोग दिवालिया बनते हैं घर बैठे हैं खून होते हैं मानवता नष्ट होती है अतः मदिरापान हो या मादक द्रव्य वस्तुओं का प्रयोग इनसे बचना चाहिए। डॉक्टर शुभ्रा माहेश्वरी व डॉक्टर इति अधिकारी ने सभी स्वयं सेविकाओं को स्वयं नशीले पदार्थों से दूर रहकर लोगों को जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता आयोजित हुई जिनके परिणाम इस प्रकार रहे- पोस्टर प्रतियोगिता में कुमारी प्रियंका अनुष्का संयुक्त रूप से प्रथम रही कुमारी नेहा द्वितीय एवं कनुप्रिया तृतीय कुमारी प्रिया गुप्ता व पूनम यादव ने संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान प्राप्त किया । निबंध प्रतियोगिता में स्वयंसेविका पल्लवी देवी प्रथम,कनुप्रिया द्वितीय व उजमा बी तृतीय एवं सुषमा को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। भाषण प्रतियोगित में कुमारी राजकुमारी प्रथम, प्रिया गुप्ता द्वितीय स्थान, अंजली सिंह तृतीय व सुमन पाल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगता में स्वयंसेविका रितिका सिंह राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया राजकुमारी ने द्वितीय स्थान नेहा बी ने तृतीय स्थान व पूनम यादव ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।संचालन कार्यक्रम अधिकारी सरला चक्रवर्ती एवं डॉ शुभ्रा ने संयुक्त रूप से किया। समस्त महाविद्यालय परिवार एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। अन्त में कार्यक्रम अधिकारी सरला ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभी की सक्रिय सहभागिता रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights