बिल्सी में हुई किसान यूनियन की बैठक बिल्सी। आज मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति जिला कार्यालय सतेती पर किसानों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही यूनियन के विस्तार किया गया। जिसमें मंडलाध्यक्ष ठाकुर सत्यपाल सिंह ने कहा कि उनकी यूनियन किसानों के हितों में लगातार काम करती चली आ रही है। यूनियन का मुख्य उद्देश्य ही किसानोें की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करना ही है। उन्होने कहा कि किसी भी स्तर पर क्षेत्र के किसानों का शोषण अधिकारियों द्वारा किया जाता है तो उसे यूनियन कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होने कहा कि देश किसान ही नहीं वह हमारा अन्नदाता भी है। इसलिए किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से निराकरण करना अधिकारियों को चाहिए। उन्होने छत्रपाल सिंह को विधानसभा बिल्सी का संरक्षक एव रविंद्र सिंह को विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी। सभी ने फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर रामवीर शर्मा, अंकुर सिंह, संतोष सिंह, जितेंद्र सिंह, गौरव कुमार सिंह, कमलेश सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।