बिल्सी। तहसील सभागार में आज माह के तीसरे मंगलवार को उपजिलाधिकारी आरबी सिंह एवं सीओ अनिरुध्द सिंह की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजित किया गया। इस दौरान 16 लोगों ने अपनी-अपनी शिकायत की।जिसमें से दो शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष सभी शिकायतों का निराकरण के लिए संबंधित अधिकारी को प्रेषित करते हुए एसडीएम ने समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। ज्यादातर शिकायतें बिजली विभाग, विकास, सप्लाई एवं चकबंदी विभाग सेजुड़ी थी। इस मौके पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यतीश कुमार, एसडीओ केके गंगवार, जेई धर्मात्मा कुमार, खंड शिक्षाधिकारी राशिद अनवर सिद्दीकी, ईओ डीके राय आदि मौजूद रहे।