टीकाकरण अवश्य कराएँ: आचार्य संजीव रूप

WhatsApp Image 2021-03-16 at 2.15.42 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बिल्सी , आर्य समाज गुधनी के तत्वाधान में आज राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आर्य संस्कार शाला गुधनी के बच्चों तथा उनके अभिभावकों को “टीकाकरण की आवश्यकता ” विषय पर वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने विधिवत समझाया । उन्होंने कहा टीकाकरण हमें अनेक बीमारियों से बचाता है , बीमारी हो इससे पहले टीका लगवा कर हम बीमारी को आने ही ना दें । पोलियो,डीपीटी, छोटी माता ,टिटनेस, खसरा टीवी, हेपेटाइटिस आदि के लिए बच्चों को स्वस्थ रहते ही टीके लगवाए जाते हैं। इन दिनों कोरोना वायरस का भी टीका आया हुआ है, जिसको विभिन्न चरणों के माध्यम से सभी को लगाया जाना है । इस टीके को लेकर के लोगों में अफवाह है, अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न देकर टीकाकरण अवश्य कराएं । अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा जानलेवा बीमारियों से अपने व अपने परिवार को बचाएँ। टीका लगने के बाद बुखार आना सिर में दर्द होना आम बात है इससे भी घबराएँ नहीं, किंतु बराबर टीकाकरण का समर्थन करना है। श्रीमती प्रज्ञा आर्य, श्रीमती संतोष कुमारी, श्रीमती मिथिलेश रानी,, ममता रानी, सुषमा रानी, राकेश आर्य सुखबीर सिंह अंशुल कुमार संजयसिंह अशोक पाल आदि मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights