बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गाँव सीतापुर में निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य ने बसपा के संस्थापक एवं दलितों के मसीह कांशीराम की जंयती पर गांव में स्थित डा.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर मालार्पण कर मनाई। श्रीमती शाक्य ने कहा कि आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि महानायक मान्यवर कांशीराम साहब का भी जन्मदिन है। उन्हें आज पूरे देश में शोषित, दलित एवं पिछड़ों के मसीह के रुप में जाना जाता है। मान्यवर कांशीराम साहब ने अपना पूरा जीवन समाज के उत्थान और समाज कल्याण में व्यतीत किया। बाबा साहब डॉ बीआर अंबेडकर ने हर वर्ग के उत्थान के लिए संघर्ष किया। बाबा साहब जन्मजात प्रतिभा संम्पन्न थे। उन्होंने अछूतों (दलितों) के खिलाफ सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया तथा भारतीय संविधान तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाबा साहेब, बोधिसत्त्व, भीम, भिवा के नाम से भी जाना जाता है। बाबा साहब डा. बीआर अंबेडकर को भारत रत्न के सम्मान से नवाजा गया है। उन्होने कहा कि शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो उसी आधार पर सभी को अपने बच्चों को जरूर पढ़ाना चाहिए। क्योंकि छोटे बच्चे ही इस देश का भविष्य है। इस मौके पर मदनलाल आर्य, राममूर्ति मौर्य, सौरभ सागर, ऋतु शाक्य, उमेश कुमार, पीडी सिंह, रामअवतार सागर, टिंकू शाक्य आदि मौजूद रहे।