वृध्दाश्रम में वितरित किए वस्त्र-दवाएं बिल्सी। सीओ अनिरूद्ध सिंह ने आज रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव बॉस बरौलिया स्थित वृद्धाश्रम पर पहुंच कर सबसे पहले उन्होने वृध्दों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद वृध्दजनों को वस्त्र और दवाईयों की किट का वितरण किया। साथ ही उनकी समस्या को जाना। उन्होने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में सदैव मानव कल्याण पर जोर दिया गया है। परोपकार की भावना ही सबसे बड़ी मानवता है। इस भौतिक युग में यदि मनुष्य, मानव के साथ अच्छा व्यवहार करना नहीं सीखेगा तो एक दूसरे का घोर विरोधी हो जाएगा। धार्मिकता रहित शिक्षा से मनुष्य मानवता की ओर जाकर स्वार्थ में सिमट रहा है। ऐसी स्थिति में हम सब का यह कर्तव्य है कि हम अपनी मानवता को न भूलें। जिस तरह छोटा सा दीपक अंधेरा मिटा देता है, उसी तरह दुनिया में भलाई दूर से चमकती है। क्योंकि मानवता ही इंसान का सबसे बड़ा धर्म है। मानव को क्रोध से नहीं प्रेम से जीतना चाहिए। परोपकार ही मानव का सबसे बड़ा गुण और धर्म है। सभी धर्मों में मानवता और परोपकार को ही सर्वोच्च बताया गया है। इसलिए हमें सदैव एक दूसरे के साथ प्रेम पूर्ण व्यवहार करना चाहिए और एक दूसरे के काम आना चाहिए। मनुष्य संसार से जाता है तो भलाई-बुराई साथ ले जाता है। इसलिए दूसरों की भलाई करने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। जो व्यक्ति दूसरों की भलाई करते है उनकी अंतरात्मा के साथ परमात्मा भी प्रसन्न होते हैं। सीओ ने आश्रम के संचालक वेदव्यास शर्मा को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर अमन गुप्ता, राहुल कुमार सिंह, संजीव कुमार, सुनील कुमार, शिव गौड़, रामकिशोर, विनोद सक्सेना, पन्ना लाल, वंटी माथुर मौजदू रहे।