भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा-नए कृषि कानूनों को लेकर भ्रम खत्म करेंगे भाजपाई

5
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

प्रयागराज। नए कृषि कानूनों को लेकर भाजपाई जन सामान्य के बीच जा रहे हैं। इसे अभियान की तरह लिया जाएगा। विपक्ष की चालबाजी का जवाब जनता देगी। आम किसान पार्टी व देश के साथ है। भाजपा भी प्रत्येक किसान हित चाहती है। यह विचार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रयागराज आगमन के दौरान ये बातें कहीं। उन्‍होंने कहा कि जो जनता हमें विजयश्री दिलवा रही है, जो समर्थन दे रही है, आखिर उसके खिलाफ हम क्यों कानून बनाएंगे। कहा कि पार्टी का लक्ष्य देश का विकास, जनता का हित है। उसी लक्ष्य के साथ सरकार काम कर रही है। कृषि कानून भी उसी रणनीति का हिस्सा है। यह राजनीति नही है बल्कि देश समाज के हित मे खासकर अपने अन्नदाता को खुशहाल बनाने की कोशिश है। विपक्ष ऐसे नेक काम मे भी सहयोग देने की जगह लोगो को भ्रमित कर रहा और साजिश रच रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता इसका जवाब देंगे। लोगों को सही जानकारी भी देंगे।उन्‍होंने कहा कि सरकार की तरफ से भी प्रत्येक बिंदु पर स्थिति स्पष्ट की जा रही है। आंदोलन कर रहे संगठनो के साथ विस्तृत बातचीत हुई। आगे भी बात के लिए सरकार तैयार है। आंदोलन कर रहे संगठन भी चीजो को समझ रहे हैं। मान भी रहे हैं। विपक्ष इसे लेकर अनायास साजिश रच रहा है। कई संगठनों ने आंदोलन खत्म करने की भी बात कही पर कुछ लोग उन्हें उकसा रहे हैं। इससे व्यवस्था प्रभावित हो रही साथ ही किसान भी सुचारु रूप से अपना कार्य नहीं कर पा रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights