उझानी।नगर के बरेली-मथुरा मार्ग पर एक यात्री को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया।युवक को बेहोशी की हालत में बस नगर में स्थित एक मार्केट के समीप डालकर चली गयी।घटना की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने युवक को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
शुक्रवार की सुवह जहरखुरानी गिरोह ने बस में सफर कर रहे 38 वर्षीय एक यात्री को नशा सुंघा दिया वहीं बस में बेहोश यात्री को देख बस चालक नगर में स्थित भगवती मार्केट में सड़क किनारे डालकर चला गया।राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे बेहोश पड़े देख पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोश पड़े युवक को एम्बुलेंस द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।