अखिलेश यादव का आजम खान के समर्थन में रामपुर से लखनऊ तक साइकिल यात्रा का ऐलान

azam-akhilesh
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता आजम खान के समर्थन में रामपुर से लखनऊ तक साइकिल यात्रा करने जा रही है. ये साइकिल यात्रा 12 मार्च से शुरू होगी और इसका समापन 21 मार्च 2021 को लखनऊ में होगा. इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के संस्थापक सांसद मोहम्मद आजम खान के प्रति भाजपा सरकार की बदले की भावना से की जा रही कार्यवाहियों के विरूद्ध जनाक्रोश दर्ज करना है.पार्टी का मानना है कि रामपुर से सांसद पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान, उनकी विधायक पत्नी तंजीन फातिमा और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम पर सैकड़ों फर्जी केस दर्ज किए गए हैं. यहां तक कि मोहम्मद आजम खान को मिल रही लोकतंत्र सेनानी पेंशन पर भी रोक लगा दी गई है, जो समाजवादी सरकार ने आपातकाल के विरोध और लोकतंत्र की रक्षा करने वालों के लिए चालू की थी. आजम खान ने लोकतंत्र के लिए आपातकाल 1975-76 में जेल में रहकर यातना भोगी थी.अखिलेश यादव का कहना है कि जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना करके मोहम्मद आजम खान ने उच्च शिक्षा के प्रसार और नौजवानों की जिंदगी बेहतर बनाने की दिशा में जो सराहनीय कदम उठाए थे, उससे चिढ़कर ही उन्हें अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है. जनपद के अधिकारी अपने स्वार्थ के वशीभूत होकर झूठे मामले तैयार करा रहे हैं. जनता सब समझती है और समय आने पर करारा जवाब भी देगी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

10 दिन में 320 किलोमीटर तय की जाएगी दूरी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 मार्च को रामपुर पहुंचकर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. साइकिल यात्रा जौहर विश्वविद्यालय से हम सफर चौक, जेल रोड, दारूल उलूम, समाजवादी पार्टी कार्यालय, गांधी समाधि होते हुए अम्बेडकर पार्क (रामपुर) तक पहुंचेगी.

13 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल साइकिल यात्रा को अम्बेडकर पार्क रामपुर से हरी झण्डी दिखाकर बरेली के मीरगंज सीमा तक रवाना करेंगे.

14 मार्च को नेता विरोधी दल विधानसभा रामगोविन्द चौधरी साइकिल यात्रा को बरेली के मीरगंज से हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे.

15 मार्च को बरेली से चलकर साइकिल यात्रा कटरा पहुंचेगी.

16 मार्च को कटरा से शाहजहांपुर और 17 मार्च को शाहजहांपुर से राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद तथा एमएलसी एवं प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डॉ राजपाल कश्यप हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को अचौलियां लखीमपुर के लिए रवाना करेंगे.

18 मार्च को लखीमपुर से सीतापुर साइकिल यात्रा पहुंचेगी.

19 मार्च को नेता विरोधी दल विधान परिषद अहमद हसन सीतापुर में हरी झण्डी दिखाकर साइकिल यात्रियों को रवाना करेंगे जो 20 मार्च को बख्शी का तालाब, लखनऊ पहुंचेंगे.

21 मार्च को साइकिल यात्री बख्शी का तालाब से चलकर समाजवादी पार्टी मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ पहुंचेंगे, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हें सम्बोधित करेंगे.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights