व्यवस्था से त्रस्त होकर आत्म हत्या करने वाले कृषक रूम सिंह को श्रद्धांजलि देने को होगा मौन सत्याग्रह

IMG-20230624-WA0491
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान में माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में तहसील समन्वयक बिसौली विपिन कुमार सिंह एडवोकेट के संयोजन में 199 वें सूचना कार्यकर्ता प्रशिक्षण/विधिक सेवा शिविर का आयोजन बिसौली तहसील के ग्राम चरसौरा में मार्गदर्शक धनपाल सिंह की अध्यक्षता में किया गया। सूचना कार्यकर्ता व विधिक सेवा शिविर में जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के जनक हरि प्रताप सिंह राठोड एडवोकेट द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सूचना के कानून की बारीकियां बताने के साथ ही लोकहित में प्रयोग के तरीक़े भी बताए गए। आज के सत्र में सुचना कार्यकर्ताओं की व्यावहारिक कठिनाईयो का भी निवारण किया गया। साथ ही प्रत्येक माह में प्रत्येक सूचना कार्यकर्ता को चार सूचनाएं मांगने एवम लोकहित के विषयों पर चार शिकायते विभिन्न पोर्टल के माध्यम से किए जाने का लक्ष्य दिया गया। साथ ही नागरिकों को उपयोगी कानूनों से परिचित कराया गया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के संस्थापक/ अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि संगठन द्वारा निरंतर प्रशिक्षण के कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को सुचना का अधिकार, जनहित गारंटी कानून, पंचायत राज वयवस्था के साथ ही जनोपयोगी एप और पोर्टल व हेल्पलाइन के प्रयोग के प्रति जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है। सूचना के अधिकार के प्रयोग से हमें रिश्वतखोरी, कमीशनखोरी, डग्गामारी व मिलावटखोरी के समूल विनाश के लिए कार्य करना है। राठोड़ ने कहा कि तहसील परिसर बदायूं में व्यवस्था से त्रस्त होकर आत्म हत्या करने वाले कृषक रूम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु 31 जुलाई 2023 को शहीद उद्यान बदायू में मौन सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। साथ ही राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार एवम् राजस्व न्यायालयों की अपारदर्शी कार्य प्रणाली के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री को मांग पत्र प्रेषित किए जायेगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मार्गदर्शक धनपाल सिंह , केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल, सह केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी अखिलेश सिंह, प्रदेश समन्वयक डॉ सुशील कुमार सिंह, सह मंडल समन्वयक अभय माहेश्वरी, सह जिला समन्वयक महेश चन्द्, तहसील समन्वयक सहसवान आर्येंद्र पाल सिंह, विनोद गुप्ता, कृष्ण भगवान , नेत्रपाल , अरुण कुमार , सोमबीर , आनंदपाल सिंह, टीकम सिंह , सर्वेश , लटूरी सिंह, लछमन , देवेंद्र, शान्ति, चन्द्रकेस, राजेश, सुरेंद्र कुमार आदि की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन राम प्रताप सिंह ने किया तथा कार्यक्रम संयोजक विपिन कुमार सिंह एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights