खोजी कुत्ते के डर से फंस गया आरोपी

download-1-20
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। हरपुर-बुदहट के सोनबरसा बाबू गांव में मंगलवार की रात हुई दिव्यांग महिला रंजू उर्फ गुड़िया की सिर कूंचकर निर्मम हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी चंद्रशेखर उर्फ नवीन, खोजी कुत्ता लगाने की पुलिसकर्मियों की बातचीत सुनकर फंस गया। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने उसे पकड़कर मामले का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी के मुताबिक, उसने रुपये मांगने पर गुड़िया को मार डाला था। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि घटना की सूचना के बाद जब पुलिस पहुंची तो आरोपी अन्य लोगों के साथ शव के पास ही खड़ा था। जब उसने पुलिसवालों को डाॅग स्कवायड लाने की बातचीत करते सुना तो उसे लगा कि वह पकड़ा जाएगा। इसके बाद वह फरार हो गया था। पीड़ित परिवार के आरोप और आरोपी के फरार होने की वजह से ही पुलिस को संदेह हुआ और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है। उसने गांव के दो अन्य लोगों के भी नाम लिए, लेकिन उनकी भूमिका सामने नहीं आई है। एसपी साउथ ने बताया कि मृतका 45 वर्षीय दिव्यांग गुड़िया अविवाहिता थी। गुड़िया की मां की मृत्यु 13 वर्ष पूर्व और पिता देवप्रकाश सिंह की मृत्यु 8 वर्ष पूर्व हुई थी। भाई रणविजय उर्फ बबलू अपने ससुराल संसारपार, बड़हलगंज में नेवासे पर पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। मृतका गुड़िया सोनबरसा गांव के घर पर अकेली रहती थी। मंगलवार की देर रात हत्या की गई थी। गुड़िया के भाई रणविजय सिंह ने गांव के ही चंद्रशेखर उर्फ नवीन सिंह पर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाया था। भाई की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि नवीन सिंह बुधवार सुबह से ही घर से गायब था। जिसे हरपुर बुदहट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि गुड़िया और नवीन के पिछले 5-6 साल से करीबी संबंध थे। नवीन शराब के नशे का आदी है। उसने अपनी लगभग सारी जमीन बेच डाली है। गुड़िया उसी पैसे में से एक लाख रुपये की मांग कर रही थी। मंगलवार की शाम नवीन ने ठेके पर अपने दो साथियों के साथ शराब पिया और अकेले एक शीशी शराब लेकर गुड़िया के घर गया। दोनों में पैसे की बात पर बहस छिड़ गई। नवीन ने पैसे देने से इनकार किया तो गुड़िया ने उनके संबंध को गांव वालों के सामने लाने की बात कह दी। इसपर नवीन ने गुस्से में आकर गुड़िया की बैसाखी की छड़ी से निर्ममता से उसके सिर पर कई बार वार किया। गुड़िया वहीं गिर गई और उसकी मौत हो गई। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights