उझानी में घर से लापता बच्चे का शव मक्का के खेत मे मिला, फैली सनसनी

WhatsApp-Image-2023-06-24-at-2.10.50-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी। नगर के एक मौहल्ले का बालक घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया । जिसका शव आज सुबह मक्का के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई । सूचना मिलने पर उझानी पुलिस व आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार की रात आठ बजे के समीप उझानी के मौहल्ला बहादुरगंज निवासी सरवर मियां का 8 वर्षीय बेटा आहिल घर के बाहर खेल रहा था तभी वह लापता हो गया । आहिल जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई और वह उसकी तलाश में निकल पड़े, लेकिन उसका कहीं कोई पता न चला । रविवार की सुबह सहसवान रोड हाइवे पर नगर के मौहल्ला अहिर टोला के रहने वाले सुखपाल खेत मे मक्का कटवा रहे थे । मक्का में मासूम बच्चे आहिल का शव पड़ा देख मक्का काट रहे लोगों में हड़कम्प मच गया और देखने वालों की भीड जुट गई वहीं मक्का मे शव मिलने की सूचना पर सरवर मियां मौके पर पहुंचे और लापता अपने बेटे आहिल का शव देखकर रोने लगे । सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे और अपने आलाधिकारियों को अवगत कराया । सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ० ओपी सिंह, एसपी सिटी व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया वहीं मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है । मृतक आहिल के पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और रात 8 बजे के समीप उनका बेटा घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था । आज सुबह वह अपने बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को देने जा रहे थे तभी उन्हें मक्का के खेत में एक बच्चे के शव मिलने की सूचना मिली तो वहां जाकर देखा तो वहां उनके बेटे का शव पड़ा मिला । बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस संबंध में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बालक की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्थिति साफ हो जाएगी |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights