बरेली। समाज सेवी संस्था एक गूंज सेवा समिति बरेली उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में निरंतर “एक गूंज कपड़ा बैंक” के माध्यम से प्रेमनगर लें के पास गरीब और जरूरतमंद लोगों को निस्वार्थ भाव से वस्त्र वितरण किया गया। एक गूंज सेवा समिति के अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा हमारा उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना है संस्था द्वारा एक गूंज कपड़ा बैंक के माध्यम से सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ियों में पहुंचकर जरूरतमंद बच्चे, महिलाओं और पुरुषों को सम्मान पूर्वक जरूरत के हिसाब से वस्त्रों का वितरण करते हैं। वस्त्र पाकर चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ जाती है। संस्था द्वारा अब तक लगभग 65 सौ परिवारों के बीच पहुंचकर वस्त्र, राशन और जरूरत का सामान वितरण किया जा चुका है संस्था की सचिव अर्चना सिंह ने कहा संस्था द्वारा समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम किए जाते हैं जिसमें निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण देकर बेटे और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा झुग्गी झोपड़ी में पहुंचकर वहां रह रहे बच्चों को बाल श्रम नहीं कराया जाए इसके लिए उन्हें जागरूक करते हैं और शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाता है। विनय कुमार सिंह राठौर ने कहा संस्था आगे भी निरंतर यह अभियान जारी रहेगा। संजीव अवस्थी ने कहा संस्था को लगभग साढ़े 3 साल हो गए हैं जो निरंतर निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है। प्रेम भारती गुप्ता ने कहा मानव सेवा से बढ़कर कोई समाज सेवा नहीं है इस अभियान से जुड़कर जो कार्य किए जाते हैं। यह अभियान निरंतर प्रगति की ओर जारी रहेंगे। वस्त्र वितरण अभियान प्रेम नगर लाइन के पास किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से बंटी ठाकुर, विनय कुमार सिंह राठौर, प्रेम भारती गुप्ता, संजीव अवस्थी, पारस सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। निर्भय सक्सेना