संगीत में श्री राम कथा में नौवें दिन सीता स्वयंवर की कथा सुनाई गई
- मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश शाक्य
- श्री धाम वृंदावन से पधारे महाराज श्री श्यामाशरण सुनाई श्री राम कथा
बदायूं बिल्सी तहसील के गांव बेहटा के पास स्थित गुर्रा खेड़ा हनुमान मंदिर पर चल रही संगीत में संगीत मय श्री राम कथा व राम नाम महायज्ञ के नौवे दिन श्री धाम वृंदावन से पधारे मजराज श्री श्यामाशरण (राधे सरकार) ने भगवान श्रीराम के जनकपुर भ्रमण व सीता स्वयंवर की कथा सुनाई। संगीत में श्री राम कथा में मुख्य अतिथि के रुप में बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष, पंचायत चुनाव प्रभारी एवं बांस बरौलिया से जिला पंचायत प्रत्याशी हरीश शाक्य मौजूद रहे।
इस मौके पर हरीश शाक्य ने कहा कि श्री राम कथा में जो भी प्रवचन और प्रसंग सुनाए जा रहे हैं। उनको सभी श्रोता अपने जीवन में उतारें और श्री राम कथा का लाभ उठाएं। इससे पहले श्रद्धालुओं ने श्री राम नाम महायज्ञ में परिक्रमा कर पुण्य लाभ कमाया।
इस मौके पर कल्लू प्रधान, सोमवीर सिंह , पूर्व प्रधान नरसिंह पूर्व प्रधान राम किशोर सिंह उर्फ छोटे, पूर्व प्रधान अभिषेक सिंह उर्फ विक्की, रतिभान सिंह, ओमकुमार सिंह, त्रिभुवन सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, विजेंद्र सिंह, पिंकू सिंह,राजीव सक्सेना, शिव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।













































































