दिल्ली चैम्प्स स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा, गुरुजनों का किया सम्मान

WhatsApp Image 2026-07-30 at 1.17.21 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

माँ सरस्वती पूजन, गुरु वंदना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण के बीच विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा का दिया प्रेरक संदेश

बदायूं। रेगालिया गार्डन कॉलोनी स्थित दिल्ली चैम्प्स स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं गुरु वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों को पुष्प भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा “हैप्पी गुरु पूर्णिमा” कहकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने प्रेरणादायक गीत, कविताओं एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व दर्शाया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का दिल जीत लिया।
विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा दिखाकर व्यक्तित्व का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों का सदैव सम्मान करने और उनके बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि गुरु का सम्मान भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा है और प्रत्येक विद्यार्थी को अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा एवं समर्पण का भाव बनाए रखना चाहिए।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को शुभाशीष एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। पूरे विद्यालय परिसर में श्रद्धा, सम्मान और उल्लास का वातावरण बना रहा

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights