चक्रवाती तूफान के असर से पश्चिमी यूपी में बदल रहा मौसम

download-9-4
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरठ। गुजरात के तट से टकराए बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का असर वेस्ट यूपी में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को मौसम सुबह से ही गर्म रहा और तापमान 39 डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। शनिवार को भी सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो से 3 दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों में बारिश के आसार है, रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, आसमान में बादल छाए रहेंगे। बढ़ती सूरज की तपिश और उमस के बीच गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। मौसम के बदलते मिजाज के साथ शुक्रवार को भी पारा सुबह से ही चढ़ना शुरू हो गया। तापमान में करीब 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। दिन में धूप भी तेज थी और गर्म हवाएं चल रही थी। मौसम कार्यालय पर शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमानन 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का गुजरात तट पर टकराने के बाद उसका असर अब वेस्ट यूपी में भी बढ़ा है। हवा चलने से मेरठ और आसपास के शहरों में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स में कमी आई  है। मेरठ का एक्यूआई तीन दिन पहले 200 को पार कर गया था जो अब गिरकर 106 पर आ गया है।  बागपत में एक्यूआई 133, गाजियाबाद में 113 और मुजफ्फरनगर में 96 दर्ज किया गया है। शहर में दिल्ली रोड पर 125, बेगमपुल में 13, गंगागनर में 111, पल्लवपुरम में 107, जयभीमनगर में एक्यूआई 101 दर्ज किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights