न्यूरिया। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत भरत पुर जंगल के निकट खकरा नदी किनारे एक अज्ञात (45) युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। खेतों में काम करने गए ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना के बाद पुलिस मामले की जांच करने जुट गयी है । झूठे थाना न्यूरिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भरतपुर कॉलोनी गांव ग्रामीण शनिवार को खेतों में काम करने के लिए गए थे। इस दौरान देवा नदी किनारे ग्रामीणों को कुछ बदबू आने का एहसास हुआ। ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा तो एक युवक का शव नदी किनारे पड़ा था। शव को देखकर ग्रामीणों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद न्यूरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है शव की स्थिति देखकर पुलिस आशंका जताई जा रही है कि मृतक की मौत कुछ दिन पहले हुई है। फिलहाल शव यहां पर कैसे आया इन कारणों की जांच में पुलिस जुटी हुई है। इसके साथ ही पुलिस टीम मृतक युवक की शिनाख्त करने का भी प्रयास कर रही है। न्यूरिया थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह चौहान ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि मृतक मानसिक रूप से पीड़ित था न्यूरिया बंगाली कालोनी में पांच दिनो पहले लोगो ने धूमते हुए देखा था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। रिजवान खान