पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर किया उद्घाटन

WhatsApp Image 2021-03-09 at 4.55.17 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

चौका -छक्का मारने वाले खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

बहेड़ी स्टेडियम में कई दिनों से चल रहे स्टार कप किर्केट टूर्नामेंट के फ़ाइनल का उद्घाटन आज फीता काटकर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा द्वारा किया गया। आज स्टार कप क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी की ओर से पूर्व मंत्री आबिद रजा को मुख्य अतिथि के रूप में बहेड़ी स्टेडियम में आमंत्रित किया गया । जहां पूर्व मंत्री आबिद रजा ने फाइनल टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ किया स्टार कप क्रिकेट टूर्नामेंट की ओर से चल रहे टूर्नामेंट में अब तक कुल 18 टीमों ने जिले व जिले के बाहर की टीमो ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया इसी क्रम में आज मंगलवार को इस टूर्नामेंट के फाइनल का उद्घाटन पूर्व मंत्री आबिद रजा के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ । फाइनल में आई अंबर स्पोर्टिंग क्लब और वेलगा क्रिकेट क्लब की ओर से टॉस हुआ । टॉस जीतते हुए वेलगा क्रिकेट क्लब ने पहले खेलने का निर्णय लिया । वेलगा क्रिकेट क्लब की ओर से नयन व अभिषेक द्वारा धुआंधार बैटिंग की गई । क्रिकेट का आनंद लेते हुए पूर्व मंत्री आबिद रजा ने लगातार 3 छक्के लगाने वाले नयन और लगातार दो छक्के लगाने वाले अभिषेक को नगद धनराशि पुरस्कार के रुप में भेंट की। पूर्वव मंत्री आबिद रजा जितनी देर आनंद के साथ क्रिकेट देखते रहे उतनी ही देर चौके, छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों को नगद धनराशि के रूप में पुरस्कार देते रहे । आबिद रजा की ओर से स्टार कप क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक को 11 हजार की नगद धनराशि पुरस्कार के रुप में भेंट की । इसी के साथ बहुत शानदार कॉमेंट्री करने वाले जमशेद खान को भी नगद धनराशि पुरस्कार के रुप में भेंट की । स्टार कप क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक हसनैन ,फारूक और इकबाल के द्वारा मुख्य अतिथि आबिद रजा का फूल माला डालकर भव्य स्वागत किया गया और आयजको द्वारा मुख्य अतिथि आबिद रजा को उपहार स्वरूप एक शील्ड भेंट की गई इस अवसर पर अकरम खान ,इकबाल ,हसनैन, फारुख, सोहेल ,फैसल ,राजू , जमशेद ,राहुल ,यूनुस, सोनू, अदनान ,जॉनी ,सलीम, शबाब, अब्बास,,अशर आदि मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights