मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बराय वारियर्स ने फाइनल जीतकर आरपीएल पर किया कब्जा

March 9, 2021By sharad kumar0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


सपा नेता अनिल सिंह ने विजेता टीम को किया सम्मानित
मोहम्मद फकरुल को मैन ऑफ द सीरीज,हिर्देश रहे मैन ऑफ द मैच
 
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रिसौली में स्थित गैस गोदाम के सामने मैदान पर चल रहे रिसौली प्रीमियर लीग (आरपीएल) का आज मंगलवार को फाइनल मैच बराय वारियर्स टीम एवं रॉयल चैलेंजर्स बालाजी टीम के बीच खेला गया। जिसमें बराय वारियर्स टीम के कप्तान संजय चौहान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। जिसमें बराय वारियर्स की टीम ने पहले खेलते
हुए निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 61 रन का स्कोर बनाया। जिसमें शनि चौहान ने 18 रनों का योगदान दिया। इसके बाद 62 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी रॉयल चैलेंजर्स बालाजी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनकी टीम का धीरे-धीरे विकेट गिरते हुए 11 ओवर चार गेंद पर मात्र 51 रनों पर सिमट गई। जिसमें आजम ने 16, शिवली  ने नौ रन बनाएं। इस प्रकार रॉयल चैलेंजर्स बालाजी टीम 10 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। बराय वारियर्स ने जीत दर्ज कर आरपीएल-तीन के फाइनल सील्ड अपना कब्जा कर लिया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने पर हिर्देश को मैन ऑफ द मैच को गोपाल सिसोदिया ने दिया। साथ ही सभी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मोहम्मद फकरुल को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब गौरव भारद्वाज ने उन्हे भेंट किया। मुख्य अतिथि रहे सपा नेता अनिल कुमार सिंह ने विजेता टीम को 15 हजार रुपए की नगद प्रतीक चिन्ह और उप विजेता टीम को दस हजार की नगद राशि और शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अशोक कुमार राघव, चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह, स्वदेश कुमार, गौरव भारद्वाज, कपिल भारद्वाज, आकाशदीप, मंगलीराम शर्मा, सुखवीर सिंह, प्रतिपाल सिंह, नरेश सिंह, सनी सक्सेना, राजन सिंह, पुनीत सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, राजवंश सिंह, कौशल सिंह, शनि चौहान,
असरफ अंसारी, फारूक, हरीश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights