कार्यकर्ताओं की मेहनत से केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार होगी

WhatsApp-Image-2023-06-14-at-3.14.00-PM-3
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। वर्ष 2024 में देश में भाजपा की मोदी सरकार बनाना है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को जी जान से आगामी लोक सभा के चुनावी समर में उतरना होगा। यह उदगार भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष (हरियाणा) अरविंद यादव ने बरेली लोक सभा क्षेत्र की मनोहर भूषण कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष (हरियाणा) अरविंद यादव ने कहा मोदी सरकार ने विश्व में देश की अलग पहचान बनाई है। केंद्र सरकार ने 9 वर्ष के कार्यकाल में जो योजनाएं दी हैं वह किसी बिना भेदभाव के सबको दी है। सबका साथ सबका विकास पर कार्य किया है। केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, बेटियों को सम्मान, इसी तरह से विभिन्न योजनाओं का संचालन मोदी सरकार ने किया है। 2024 में फिर से कार्यकर्ताओं की मेहनत से केंद्र में फिर भाजपा की सरकार होगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जनसभा में उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहां केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई भाजपा में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के ही दिशा निर्देशन में कार्य किए जाते हैं। आज आप सबके प्रयास से ही केंद्र में सरकार है और केंद्र सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां आप सबके सामने है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवम बरेली के सांसद संतोष गंगवार ने जनसभा में कहां केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा ने कहा आप सब के प्रयास से ही आज बीजेपी संगठन एक मजबूत स्तंभ के रूप में खड़ा है ।केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को जन तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है लोकसभा का चुनाव नजदीक है आप सब के सहयोग से ही चुनाव में पूर्ण रूप से सहयोग करना है। और केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में उनकी योजनाओं को जन-जन तक ले जाना है। जन सभा में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, एम एल सी कुंवर महाराज सिंह, विधायक डॉक्टर एम पी आर्य, विधायक डी सी वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ उमेश गौतम, पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, वीरेंद्र गंगवार, राकेश गुप्ता, मानवेंद्र सिंह लोधी, एडवोकेट अनिल कुमार सक्सेना, गुलशन आनंद, पूरन लाल लोधी, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, देवेंद्र जोशी, डॉ तृप्ति गुप्ता, प्रतेश पांडे एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष व पार्षद गण मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights