बिजली कटी तो छत पर सोने गया था सोनू

download-4-6
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बस्ती। पैकोलिया थानाक्षेत्र के महादेवा गांव के 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पैकोलिया थानाक्षेत्र के महादेवा निवासी 21 वर्षीय सोनू विश्वकर्मा शनिवार रात भोजन करके सोया था। रात में बिजली चली गयी तो वह अपने दो मंजिला घर की छत पर सोने चला गया। सुबह उसकी मां अनीता देवी जागी तो बेटे को जगाने के लिए ऊपर की मंजिल पर गई। वहां दूसरी मंजिल के छत पर बने (ग्रिल) रेलिंग के सहारे लटका शव देख चीखने-चिल्लाने लगी। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

परिवार के लोग दौड़ कर गये और नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक सोनू करीब 10 दिन पहले मुंबई से घर आया था। मृतक के पिता गंगाराम दुबई में रहकर नौकरी करते थे। दो वर्ष पहले लगे लॉकडाउन के दौरान दुबई में ही उनकी मौत हो गई थी। एक माह बाद उनका शव घर पर आया था। 

दो भाई बहनों में सोनू दूसरे नंबर पर था। बड़ी बहन पूजा की शादी हो चुकी है। मृतक से छोटा 18 वर्षीय भाई मोनू और 14 वर्षीय बहन रोली है। सोनू की शादी नहीं हुई थी। मौत का कारण अज्ञात है। घटना की सूचना मृतक के चाचा राम चन्दर विश्वकर्मा ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights