मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वाराणसी में भव्य स्वागत से अभिभूत हुए जी-20 देशों के मंत्री

June 11, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

वाराणसी। दुनिया की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले जी-20 देशों के मेहमान रविवार को वाराणसी पहुंच गए। एयरपोर्ट से होटल और गंगा घाटों तक भव्य स्वागत से सब अभिभूत दिखे। मेहमानों ने काशी की सभ्यता, संस्कृति को नमन किया और उसके धार्मिक महत्व को समझा। देर शाम विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती की भव्य और अद्भुत छटा देख मंत्रमुग्ध हो गए। अब जी-20 देशों के विकास मंत्री विकास का खाका खीचेंगे, फिर उसे अमल में लाने की रणनीति बनाएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जी-20 देशों के तीन दिवसीय (11-13 जून) सम्मेलन की शुरुआत रविवार की देर शाम गाला डिनर के साथ होगी। विदेशमंत्री डा एस जयशंकर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अलग-अलग देशों के विकास मंत्रियों का स्वागत किया गया। साथ ही कहा गया कि बैठकों का दौर सोमवार से शुरू होगा। इससे पहले सभी मुद्दों पर अनौपचारिक चर्चा की जाएगी।

भारत की अध्यक्षता में चल रहे जी-20 समूह के सम्मेलनों के क्रम में सोमवार को हस्तकला संकुल में विकास मंत्रियों की बैठक शुरू होगी। इसकी अध्यक्षता विदेशमंत्री डा. एस जयशंकर करेंगे। बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष वीडियो संबोधन होगा। इसके बाद मंत्री समूह कूटनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा

विकास की बढ़ती चुनौतियों पर भी चर्चा की जाएगी। आर्थिक मंदी, ऋण संकट, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव व प्रदूषण की चुनौती से निपटने की रणनीति बनेगी। जैव विविधता से होने वाले नुकसान, बढ़ती गरीबी, असमानता, खाद्य व ऊर्जा असुरक्षा, जीवनयापन के संकट सहित वैश्विक आपूर्ति-श्रृंखला व्यवधान, भू-राजनीतिक संघर्ष और तनाव पर भी चर्चा की जाएगी। विकासशील देशों के लिए प्रगति में बाधा डालने वाले महंगे व्यापार से बचने के उपाय पर भी मंथन किया जाएगा।

वाराणसी पहुंचने पर मेहमानों का परंपरा के अनुसार अगवानी की गई। अवध के फरूवाही नृत्य और काशी विश्वनाथ डमरू वादन समिति ने एयरपोर्ट पर विदेशी मेहमानों का भव्य स्वागत किया। लाठी के सहारे मनमोहक नृत्य पर मेहमान रीझे नजर आए। सबको तिलक लगाया गया, फिर रूद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत किया। एयरपोर्ट से होटल तक अलग अलग स्थानों पर कलाकारों के नृत्य ने भी मेहमानों को लुभाया।

कुछ खास मेहमान, जिनसे मिले जयशंकरकाशी पहुंचने वालों में आस्ट्रेलियाई राजनेता पैट्रिक काॅनरॉय, भारत में ब्राजील के राजदूत मौरिसियो लिरियो, अंतरराष्ट्रीय भागीदारी के लिए यूरोपीय आयुक्त जट्टा उरपिलैनेन, जर्मनी के आर्थिक सहयोग और विकास मंत्री स्वेंजा शुल्ज, जापानी मंत्री शुनसुके टेकी, चीन के झाओ यिफान मुख्य रूप से शामिल हैं। इन सबसे भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुलाकात की है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights