नायब तहसीलदार के पक्ष में उतरा यूपी राजस्व महासंघ, पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू

WhatsApp-Image-2023-06-09-at-6.53.22-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सिविल लाइन इंस्पेक्टर पर मारपीट का आरोप,करवाई की मांग।यूपी राजस्व महासंघ ने कार्य वहिष्कार का किया ऐलान।नशे में नायब तहसीलदार ने बाइक को मारी थी टक्कर।नायब तहसीलदार की कार से बरामद हुई थी शराब की बोतल।इंस्पेक्टर पर कार्रवाई पर अड़ा तहसील प्रशासन, तमाम संघ।डीएम ने मामले की जांच एडीएम प्रशासन को सौंपी।सिविल लाइन के आदर्श नगर के पास हुआ था सड़क हादसा। उझानी के नायब तहसीलदार और सिविल लाइंस थानाध्यक्ष के प्रकरण में राजस्व महासंघ ने सदर तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शहर के नेकपुर एसबीआई बैंक के पास उझानी के नायब तहसीलदार अमित कुमार की कार से 7 जून की रात 9 बजे हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष की बाइक की टक्कर हो गई थी उसके बाद उन्होंने बाइक सवार हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष आदर्श शर्मा को अस्पताल में भर्ती करा दिया था। उधर रात में सिविल लाइन थाना पुलिस नायब तहसीलदार को घर से उठाकर थाने ले गई । आरोप है कि थाने में उनके साथ मारपीट तथा अभद्रता की। इस मामले में उझानी के नायब तहसीलदार अमित कुमार ने 9 जून को लगभग 2:30 बजे जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया था। उसके बाद 9 जून सुबह 10:00 बजे राजस्व महासंघ के कर्मचारी जिलाधिकारी से मिले और अपनी बात को कहा। उसके बाद इस मामले की जिला अधिकारी ने एडीएम को जांच दे दी।
वहीं आज राजस्व महासंघ के कर्मचारी सदर तहसील परिसर में सुबह 10.30 बजे से धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर सिविल लाइंस थानाध्यक्ष गौरव विश्नोई को हटाने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक थाना सिविल लाइंस को नहीं हटाया जाएगा तब तक वह अपना धरना जारी रखेंगे। वहीं धरने से राजस्व काम भी बाधित हो रहा है। इस मामले में चकबंदी विभाग के लेखपालों ने भी राजस्व महासंघ को समर्थन दिया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights