तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से जीजा की मौत

download-3-3
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मथुरा। तेज रफ्तार वाहन ने जीजा-साले को टक्कर मार दी। हादसे में जीजा की मौत हो गई। जबकि, साला गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हादसा अद्धा पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर दूर शैय्यद पुलिया के पास हुआ। यहां जमुनापार थाना क्षेत्र के नगला पूरना गांव निवासी देवकिशोर (35) टैटू आर्टिस्ट था। वह वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर के निकट अपनी दुकान चलाता था। सोमवार की रात वह अपने साले हरिकेश (25) निवासी पलवल के साथ दुकान से घर लौट रहा था। 

शैय्यद पुलिया के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों पुलिया के नीचे गिर गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों काफी देर तक वहीं पड़े तड़पते रहे। राहगीरों ने देखा तो वह रुक गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज रोहित कुमार ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद देवकिशोर को मृत घोषित कर दिया। जबकि, हरिकेश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दूसरी तरफ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सूचना पर मृतक व घायल के परिजन भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए। 

मृतक के भाई ने बताया कि जिस पुलिया के पास हादसा हुआ, वहां पर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। लेकिन, ठेकेदार की लापरवाही के कारण वहां पर कोई भी सुरक्षात्मक बैरिकेडिंग या बैनर नहीं लगाया है। बताया कि टक्कर किस गाड़ी ने मारी इसका पता नहीं चल सका है। कहा कि यदि बैरिकेडिंग की गई होती तो वह लोग पुलिया के नीचे नहीं गिरते, उनकी जान बच सकती थी। बताया कि मृतक को एक बेटी व एक बेटा है। छोटी उम्र में ही बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights