मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं साईबर योद्धा :अरविन्द यादव

WhatsApp-Image-2023-06-04-at-5.35.41-PM-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 9 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय आवाहन पर बदायूं लोकसभा का सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम बदायूं शहर के डायट ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। सोशल मीडिया संवाद में मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार में पर्यटन निगम के चेयरमैन/पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा/बदायूँ लोकसभा के क्लस्टर प्रभारी अरविंद यादव एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री/प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने संबोधित किया।हरियाणा सरकार में पर्यटन निगम के चेयरमैन/ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष/बदायूँ लोकसभा के क्लस्टर प्रभारी अरविंद यादव ने कहा मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 9 वर्ष पूर्ण किए हैं, 9 वर्ष मोदी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के आधार पर कार्य किया है मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए साईबर योद्धाओं से आवाहन किया। साईबर योद्धाओं के परिश्रम से 2014, 2019 में प्रचंड बहुमत की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने बनाई थी। और इन्हीं साईबर योद्धाओं के कठोर परिश्रम के बल पर 2024 में पुनः सरकार बनाएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

माध्यमिक शिक्षा मंत्री/ प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर दुनिया का सिरमौर बना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास से देश के सवा सौ करोड़ लोगों को एक सूत्र में बाँधा। उन्होंने कहा 2014 से पहले का भारत भ्रष्टाचार,बेरोजगारी और परिवारवाद में भरा हुआ था।साँसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ मिलकर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें और इस महाजनसंपर्क अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें। 2024 के लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा साइबर योद्धाओं के परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी बदायूँ निरंतर पिछले कई अभियानों में उत्तर प्रदेश में अग्रणी भूमिका में रहा है। साईबर योद्धा अपने-अपने क्षेत्र में पूरी तरह से कार्य करें और मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी हमारी मां है और मां की देखभाल करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में मेहनत से कार्य करें और मोदी सरकार के विकास कार्यों की चर्चा करें।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा सोशल मीडिया पर सभी कार्यकर्ता और समर्थक सक्रिय भूमिका में रहे, केवल भारतीय जनता पार्टी के पास ही संगठनात्मक ढांचा बहुत अधिक मजबूत है और कोई दल कोसों दूर तक दिखाई नहीं देता है। हम सभी कार्यकर्ता और मेहनत से सोशल मीडिया पर सक्रियता बनाए रखें और पार्टी को मजबूत करें।सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेन्द्र चौहान ने किया।इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत शारदाकांत शर्मा अरुण प्रकाश कृष्णवीर सिंह संदीप चौहान अनुराग दीक्षित ज्ञानेंद्र चौहान देवेश तोमर अंशुमान गुप्ता सहित सैकड़ों साईबर योद्धा उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights