पूर्व मंत्री आबिद रजा ने बिसौली, सैदपुर और फैजगंज बेहटा के नवनिर्वाचित चेयरमैन से मुलाकात की

WhatsApp-Image-2023-06-04-at-5.55.20-PM-4
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। पूर्व मंत्री आबिद रजा इन दिनों नगर पालिका और नगर पंचायतों के नवनिर्वाचित चेयरमैन को मुबारकबाद देने जा रहे है जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी क्रम में आज पूर्व मंत्री आबिद रजा बिसौली के नवनिर्वाचित चैयरमेन अबरार अहमद व सैदपुर के नवनिर्वाचित चेयरमैन इशरत अली खां और फैजगंज बेहटा के नवनिर्वाचित चैयरमैन इसरार खां को मुबारकबाद देने उनके आवास बिसौली, सैदपुर,फैजगंज बेहटा पहुंचे व उनके समर्थकों से भी मुलाकात की। सभी जगह पूर्व मंत्री आबिद रजा का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से फूलों की माला डालकर स्वागत किया व आबिद रज़ा ज़िन्दाबाद के नारे लगाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने सभी को मुबारकबाद देने के साथ ही आवाहन किया 2024 लोकसभा चुनाव नज़दीक है अभी से सबकों मिलकर सेक्युलर ताकतों को मजबूत करना चाहिए हिन्दू मुस्लिम एकता मेरी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा मैं पूरे जिले का भ्रमण कर रहा हु मुझे बेहद खुशी है कि बदायूं शहर समेत बिसौली में भी नफरत हारी और मोहब्बत जीती है। बिसौली ने नफरत फैलानो वालों को हिन्दू मुस्लिम एकता का संदेश दिया है। इस एकता बढ़ाने के लिए ही पूरे जिले का दौरा कर रहा हूँ नफरत फ़ैलाने वालों की साजिशों को इस 2024 में कामयाब नहीं होने देना है। बिसौली के लोगों ने सिर्फ चैयरमेनी ही नहीं जिताई है बल्कि बदायूं शहर की ही तरह बिसौली के लोगों ने नफरत को हराया है मोहब्बत को जिताया है।

जनता ने पूर्व मंत्री आबिद रजा से बदायूं लोकसभा से पार्टी का सिब्बल ना देने पर सवाल किया तव आबिद रज़ा उस सवाल को ख़ूबसूरती से टाल गए जनता के इस सवाल पर ज़्यादा गौर देने पर आबिद रज़ा ने कहा वोट भी तुम्हारा सिब्बल भी तुम्हारा, जीत भी तुम्हारी, चेयरमैन भी तुम्हारा, यह कहकर जनता के सवाल को घुमाकर जबाव दिया।पूर्व मंत्री आबिद रजा ने यह भी कहा हम जानते है अपने पराये दोनों से लड़कर जीत हासिल की है यह जनता की जीत है। सभी नवनिर्वाचित चेयरमैन व सभासदों से यह भी कहा आम जनता के काम करते वक्त यह मत देखना कि उसने आपको वोट दिया है या वोट नहीं दिया है।पूर्व मंत्री आबिद रजा पहले भी ककराला उसहैत जाकर चेयरमैन व सभासदों को मुबारकबाद दे चुके है इस तरह से पूर्व मंत्री आबिद रजा का पूरे जिले में दौरे का राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। फ़िलहाल पूर्व मंत्री आबिद रजा के ऐसे दौरों को मिशन 2024 से जोड़कर देखा जा रहा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights