मिशन लाइफ के लिए जैव विविधता सर्वे के साथ जागरुकता गोष्ठी हुई

WhatsApp-Image-2023-05-31-at-6.48.02-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के छात्र छात्राओं के द्वारा स्टाइल फॉर एनवायरमेंट एवं मिशन लाइफ के अंतर्गत चलाए जा रहे जैव विविधता सर्वेक्षण अध्ययन और पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत सालारपुर, जगत एवं कादरचौक ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे करने के बाद ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया। सामाजिक वानिकी प्रभाग के सहयोग से वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉक्टर सरिता के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं का दल सलारपुर ब्लाक के ग्राम फरीदपुर,मई रजऊ,जगत ब्लॉक के दियोरीजीत, कादरचौक मामूरगंज सहित विभिन्न 10 ग्रामों में सर्वेक्षण किया। जैवविविधता के संरक्षण के लिए सर्वे कार्य के साथ इन ग्रामों के प्रधान राजेश, गिरिजा देवी, किरण देवी, परमवीर तथा ग्राम सचिव उदित चंद्रा,विशाल पटेल, मनोज कुमार, सुधीर कुमार सिंह आदि आदि की उपस्थिति में ग्रामीणों को गोष्ठी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। रेंजर सदर आर एस बिष्ट ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि वनस्पति विज्ञान विषय के अध्ययन करने वाले विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई सोच और नए विचार को विकसित कर समाज और राष्ट्र का कल्याण कर सकते हैं । जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉक्टर सरिता यादव ने कहा कि मिशन लाइफ का अभियान मनुष्य जीवन के लिए एक वरदान है।इस अभियान की गति धीमी नहीं होनी चाहिए। यह ज्ञान विज्ञान का अभियान है तथा इसके द्वारा प्राप्त अनुभवजन्य ज्ञान से विश्व का कल्याण होगा। डॉक्टर सरिता और उनकी टीम के छात्र छात्राओं ने ग्रामीणों को प्लास्टिक उन्मूलन के लिए भी प्रेरित किया तथा बताया कि प्लास्टिक कृषि कार्य में भी बाधक है। ग्रामीणों को जैविक खेती के लाभ से भी अवगत कराया गया। सर्वेक्षण दल में कुमारी दिशा मिश्रा, कुमारी प्राची मिश्रा, सबा नाज, कुमारी इलमा, सत्यम दीक्षित, पारस यादव, प्रशांत यादव, बॉबी गुप्ता,आकाश शाक्य, आरती शाक्य आदि ने सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights