मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

तम्बाकू से होने वाली हानियों के बारे में किया गया जागरूक, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरूस्कार

May 31, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला पुरुष चिकित्सालय में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध कार्यक्रम का आयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सारिका गोयल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में जनसमुदाय को तम्बाकू के प्रयोग से होने वाली हानियों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें सही उत्तर देने वाले लोगों एवं रोगियों को पुरूस्कार भी दिये गये। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को अवगत कराया गया कि तम्बाकू जानलेवा है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

और विश्व भर में रोकी जाने वाली मौतें और बीमारियों का एक मात्र सबसे बड़ा कारण तम्बाकू सेवन है, प्रत्येक 6.5 सेकेण्ड में एक मृत्यु धूम्रपान से होती है जोकि भारत में 9 लाख लोगों की मौत का कारण बनती है एवं विश्व में 60 लाख लोगों की मौत सिर्फ तम्बाकू के कारण ही हो जाती है, जोकि क्षय रोग, मलेरिया एवं एडस से होने वाली मौतों से अधिक है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं सारिका गोयल द्वारा जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुये तम्बाकू सेवन को रोके जाने की अपील की गयी एवं तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम 2003 में उल्लेखित धाराओं का अनुपालन करने एवं सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू का प्रयोग न किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ कप्तान सिंह द्वारा तम्बाकू सेवन को रोके जाने के सुझाव दिये गये एवं महिलाओं से अपील की गयी कि वे तम्बाकू सेवन को रोके जाने हेतु मुहीम चलायें। कार्यक्रम में मो0 इलयास, सर्वेश कुमारी, प्रेम बाबू, हरेन्द्र बाबू, पवन, खालिद, मोहित के साथ-साथ दुर्बल वर्ग उत्थान समिति, अलीगढ़ के प्रतिनिधि रविन्द्र हरकुट एवं अन्य कर्मचारियों  आदि द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया। इस अवसर पर नोडल ऑफिसर एन0सी0डी0 डॉ0 सनोज मिश्रा, डी0आई0ई0ओ0 सुधा सोलंकी, प्रभारी एन0सी0डी0 क्लीनिक डॉ0 स्वतंत्रपाल सिंह, डेंटल सर्जन डॉ0 सौरभ मिश्रा, मो0 इलयास, सर्वेश कुमारी, प्रेम बाबू, हरेन्द्र बाबू, पवन, खालिद, मोहित, रविन्द्र हरकुट व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights