बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के गांव करेली क्षेत्र में बारिश के बाद जलभराव और बदहाल सड़कों की समस्या को लेकर गरीब शक्ति दल के कार्यकर्ताओं ने संजीव सागर के नेतृत्व में राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। संजीव सागर ने कहा कि करेली में सड़कें जर्जर हैं और नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों और घरों में भर जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में एनसी से कक्षा आठ तक के स्कूली बच्चों के लिए उमस और संक्रमण की आशंका को देखते हुए 15 दिन का अवकाश घोषित करने, बाजारों और मोहल्लों में पॉलीथिन-प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने तथा सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजने की मांग की गई। इसके अलावा बाढ़ और जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में बुजुर्गों व बीमार लोगों के घर-घर मेडिकल चेकअप, चलता-फिरता अस्पताल और जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था कराने की मांग भी की गई।