पूर्व प्रधान कई दिन से लापता, सुराग नहीं लगा
बदायूं। विनावर थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर के पूर्व प्रधान अजय शर्मा उर्फ अज्जू चार मार्च को गांव सल्लन नगला कृषि कार्य से गए थे। अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। वह तभी से लापता हैं।
उनका परिवार शहर के कृष्णा नगर में रहता है। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूर्व प्रधान का अभी तक सुराग नहीं लगने से परिजन चिंतित हैं।
