बदायू-चन्दोसी बाइपास चौराहे पर स्थापित होगी प्रतिमा कुर्मी महासभा के प्रयासों से बना सरदार पटेल चौक बदायूं। शहर के समीप बदायूं-चंदौसी बाइपास चौराहा अब सरदार पटेल चौक कहलाएगा। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापना के लिए इस चौराहे पर प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन किया गया। जिसमंे समस्त कुर्मी समाज ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, राज्य सभा सासंद बी एल वर्मा, पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय,कुर्मी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा हरीश चन्द्र पटेल, प्रदेश महासचिव गिरजेश पटेल, भारतीय कुर्मी महासभा जिलाध्यक्ष कुलदीप पटेल आदि मौजूद रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम मे भारतीय कुर्मी महासभा जिलाध्यक्ष कुलदीप पटेल जिला महासचिव डी बी सिंह पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम गंगवार जिलाध्यक्ष रामपुर डा नंदन गंगवार एड रघुवीर पटेल शिवेन्द्र पटेल आयुष पटेल आशीष पटेल राजपाल पटेल सुदीप पटेल प्रदीप सिंह पटेल सतीश चन्द्र पटेल रवीश पटेल हरिप्रसाद सिंह पटेल सुरेश चन्द्र पटेल ठा उमेश सिंह राठौर देवपाल सिंह पटेल सीमा राठौर सुखदेव सिंह पटेल महेंद्र सिंह पटेल एवम् हजारो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे