डायट आडीटोरियम में योगा में इस डी एम स्टाफ समेत शामिल हुए

WhatsApp-Image-2023-05-20-at-7.16.38-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। डायट प्रांगण के आडीटोरियम में योग प्रशिक्षक गिरधारी सिंह राठौर के सानिध्य में विगत कई वर्षो से चलने वाली योग कक्षा में उपजिलाधिकारी सदर एस०पी०वर्मा द्वारा अपने अन्य कार्यालय स्टाफ सहित प्रतिभाग किया गया। वर्मा द्वारा योग के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए बताया कि आज की भागदौड़ की जिन्दगी में योग का बहुत महत्व है निरन्तर योग करने से डाक्टर के पास नहीं जाना पड़ेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उनके द्वारा बताया गया कि आज मोबाइल युग में मोबाइल के प्रयोग से हर दूसरा व्यक्ति गर्दन, आंख और कमर दर्द से परेशान है । आजकल छोटे बच्चों को मोबाइल से अत्यधिक लगाव है। जिससे कम उम्र में ही उनकी आंखों को नुकसान हो जाता है। इसी के साथ उनके द्वारा सुझाव भी दिया गया कि सभी योगार्थी रविवार के दिन अपने अपने बच्चों को साथ लेकर आयें और योग में उनको समझाया जाये कि मोबाइल के प्रयोग से क्या क्या दुष्परिणाम हैं, तो इससे बच्चों पर काफी असर पड़ेगा। योग में कपालभाति एवं अनुलोम विलोम के साथ साथ चक्की चालन, गौमुख आसन, वकासन, भ्रामरी मण्डूक आसन एवं सिंहासन आदि कराये गए जो वर्मा के द्वारा पूर्ण मनोयोग से किये गये। योगाभ्यास में योग शिक्षक गिरधारी सिंह के अलावा आवेशपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह यादव, सतीश दीक्षित सुरेश पाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, योगेन्द्रपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह डा० आर0पी0 सिंह, विनोद यादव, दिनेश कुमार शर्मा, सत्यप्रकाश, अंजली, नीलम सक्सेना, अनुपमा, डा० पलक, अनीता सिंह आदि लगभग 70-80 योग प्रेमी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights