बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत बरेली की बैठक में इस बार अटल साहित्य सम्मान 21 मई को विधान परिषद के अध्यक्ष रहे ह्रदय नाथ दीक्षित को देने का निर्णय लिया गया। राजेन्द्र नगर मे प्रांतीय उपाध्यक्ष बरिष्ठ कवि आनन्द गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि अटल साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन 21 मई 2023 को सायं रोटरी भवन बरेली मे होगा जिसमे उत्तर प्रदेश के निवर्तमान विधान सभा अध्यक्ष एवं बरिष्ठ साहित्यकार डा हृदय नारायण दीक्षित को अटल साहित्य सम्मान समारोह से विभूषित किया जाएगा । प्रांतीय महामंत्री डा शशिवाला राठी को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया । प्रांतीय उपाध्यक्ष आनंद गौतम, प्रांतीय संयुक्त महामन्त्री रोहित राकेश, जनपदीय मंत्री राजीव श्रीवास्तव तथा जनपदीय संगठन मंत्री सुरेंद्र वीनू सिन्हा को सह संयोजक बनाया गया । अपने अध्यक्षीय सम्बोधन मे आनन्द गौतम ने सभी पदाधिकारियों से समारोह को सफल एवं भव्य बनाने का आह्वान किया । बैठक का संचालन जनपदीय मंत्री राजीव श्रीवास्तव ने किया ।बैठक मे कमल सक्सेना, निर्भय सक्सेना, एस. के. अरोड़ा, सरदार गुरविंदर सिंह, रामपाल सिंह, प्रवीण शर्मा, डा अखिलेश गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।