मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत निःशुल्क कोचिंग हेतु 31 मई तक करें आवेदन

download-1-10
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम ने अवगत कराया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत जनपद के दूरस्थ अंचलों में निवासरत छात्र/छात्राओं के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के सम्बन्ध में समुचित मार्गदर्शन देकर उनके उत्थान की दिशा में एक सार्थक प्रयास करना है। ग्रामीण क्षेत्र तथा निर्बल आय के परिवारों के बच्चे प्रतिभावान, मेधावी व लगनशील एवं परिश्रमी होते हुए भी प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापरक तैयारी नहीं कर पाते, जिससे इनकी प्रतिभाओं का समुचित निखार नहीं हो पाता है। छात्र/छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए अन्य जिलों एवं राज्यों में न जाना पड़े तथा कई ऐसे छात्र/छात्राएँ हैं जो दूसरे जिलों में रहकर कोचिंग प्राप्त करने का खर्च नहीं उठा पाते हैं। ऐेसे सभी छात्र/छात्राओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से प्रदेश के छात्र/छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करायी जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत विशेष विशेषज्ञों के माध्यम से जनपद के छात्र/छात्राओं को उनके अपने ही जिले में यह कोचिंग संचालित की जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत संघ लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार, एन0टी0ए0 द्वारा आयोजित जे0ई0ई0, नीट एवं सी0यू0ई0टी0 की परीक्षाएं, एन0डी0ए0/सी0डी0एस0, यू0जी0सी0 नेट आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करायी जाएगी। इस योजना के माध्यम से जनपद के छात्रों को अपने ही जनपद में ऑफलाईन तथा ऑनलाईन माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान की जायेगी जिससे कि उन्हें कोचिंग प्राप्त करने के लिए किसी दूसरे नगर, जिले व राज्य में न जाना पड़े। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से अब वे छात्र/छात्राएं भी कोचिंग प्राप्त कर पायेंगे जो अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कोचिंग नहीं प्राप्त कर सकते थे क्योंकि सरकार द्वारा यह कोचिंग निःशुल्क प्रदान की जा रही है। इस कोचिंग में विशय विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। मेडिकल एवं इन्जीनियरिंग की कोचिंग प्रदान करने के लिए इस क्षेत्र से जुड़े शिक्षकों की सेवाएं छात्रों को उपलब्ध करायी जायेंगी।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत आवेदन करने के लिए पात्रता निम्नवत हैः-
1-जे0ई0ई0/नीट हेतु कक्षा-11 व 12 में अध्ययनरत अथवा विज्ञान वर्ग के उत्तीण छात्र/छात्राएं पात्र होंगे।
2-सिविल सेवा एवं पी0सी0एस0 की परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु स्नातक अन्तिम वर्श के छात्र/छात्राएं अथवा स्नातक उत्तीर्ण छात्र/छात्राएं अर्ह होंगे।
3-एन0डी0ए0/सी0डी0एस0 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, यू0जी0सी0नेट आदि परीक्षाओं की शैक्षिक अर्हताएं भी सम्बन्धित प्रतियोगी परीक्षा के अनुरूप होगी।
आवेदक को उत्तर प्रदेश स्थायी निवासी होना अनिवार्य है, आवेदक के पास अपना आधार कार्ड, राषन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज का फोटोग्राफ, मोबाईल नम्बर जैसे साधन होने चाहिए।
आवेदन पत्र कक्ष सं0-116, कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन, बदायूँ से किसी भी कार्य दिवस में समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं एवं आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर सभी संलग्नकों के साथ जमा करने की अन्तिम तिथि 05 जून, 2023 है। अधिक जानकारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की अधिकारिक वैबसाईट  http://www.abhyuday.up.gov.in  पर जाकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights