मंडप में पत्नी को देख दूसरी शादी रचा रहे पति की हुई सिट्टी-पिट्टी गुम

download-10-5
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बांदा। नरैनी में शादी के 15 साल बाद भी संतान नहीं होने पर पति नाबालिग के साथ फेरे लेने जा रहा था। पत्नी को पता चला तो वह पुलिस को लेकर मंडप में जा धमकी। इस पर दूल्हा बने पति की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। इससे हंगामा होने लगा। पुलिस ने शादी रुकवाकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। इसके बाद दूल्हा बरात लेकर लौट गया। मध्य प्रदेश के पहाड़ी खेड़ा गांव के मजरा इटवा निवासी नत्थू की शादी 15 साल पहले धर्मपुर गांव निवासी बिट्टी से हुई थी। दोनों के संतान नहीं हुई। संतान की चाह में नत्थू ने पहली पत्नी से राय और सहमति लिए बिना परिचितों के माध्यम से नरैनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग से शादी तय कर ली। वह चुपचाप दूसरी शादी करने जा रहा था। 14 मई को बरात लेकर गांव पहुंच गया। बरात के स्वागत सत्कार नाश्ता के बाद वह वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो गया। इसी दौरान पत्नी बिट्टी नरैनी थाने से पुलिस लेकर शादी में पहुंच गई। उस समय फेरे पड़ने जा रहे थे। दूल्हा बने पति ने पत्नी को देखा तो होश उड़ गए। घटना की जानकारी होते ही हलचल मच गई। पुलिस ने नाबालिग से शादी रुकवाई। इसके बाद दूल्हा पहली पत्नी को लेकर बरात के साथ लौटा। एसआई अजय पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया था। वहां से वर पक्ष वापस मध्य प्रदेश लौट गया है। महिला तहरीर देगी तो पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights