मैनपुरी। एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां युवक-युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे। इस दौरान दोनों के बीच लगभग हर तरह के संबंध थे। इसी बीच प्रेमिका ने अपने मोबाइल से प्रेमी द्वारा उसके साथ गलत काम करते एक वीडियो बनाया था। अब वह वीडियो प्रेमी के दोस्तों के मोबाइल पर शेयर किया जा रहा है। इसकी खबर उसे व परिवार को हुई तो वह शर्मसार हो गए। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के औड़ेन्य पड़रिया गांव का है। गांव निवासी उज्ज्वल चौहान ने सोमवार कोतवाली में तहरीर दी। उसने जो बताया उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। बताया कि कुछ समय पहले तक उसके एक युवती के साथ प्रेम संबंध थे। सब कुछ अच्छा चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के साथ खुश थे। बताया कि वह साथ में समय बिताते और घूमने भी जाते। इसी बीच एक दिन प्रेमिका ने उसके साथ गलत काम करने का वीडियो बना लिया। वह वीडियो प्रेमिका के मोबाइल पर ही सेव रहा। उसे भरोसा था कि वह किसी को शेयर नहीं करेगी। बताया कि अब किन्हीं कारणों से प्रेमिका के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं हैं। अब दोनों के बीच बात भी नहीं होती है। बताया कि संबंध खत्म होने के बाद अब वह निजी वीडियो मेरे दोस्तों के मोबाइल पर शेयर किया जा रहा है। इस बात की जानकारी जब उसे व उसके परिवार को हुई तो वह घर से निकलने में भी संकोच कर रहे हैं। बताया कि एक्स प्रेमिका उसे ब्लैकमेल करने के लिए यह सब कर रही है। ताकि समाज में उसकी व परिवार की छवि खराब की जा सके। बताया कि उसी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी दो लोगों द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा है। उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसने नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।