मदर्स पब्लिक स्कूल में मदर्स डे बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया

WhatsApp-Image-2023-05-14-at-6.33.45-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं । मदर्स पब्लिक स्कूल मे मदर्स – डे बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।प्रधानाचार्या शीबा खान ने व विद्यालय प्रवन्धक राजेश यादव जी ने सरस्वती माँ का माल्यापर्ण तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सर्वप्रथम माताओं का स्वागत करते हुए छात्राओं ने “जब सर पर हाथ फेरे मै समझूं हुआ सवेरा” गीत गाकर उनका मनोरंजन किया । तत्पचात जीवन मे माँ की भूमिका पर नाटक प्रस्तुत किया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओ को माँ का हमारे जीवन मे योगदान ओ महत्त्व समझाना था । इसके बाद छात्राओ के नृत्य ने माताओ के मन का मोह लिया और वे भावुक हो गयी। कार्यक्रम मे आयी सभी माताओ ने छात्राओ का उत्साहवर्धन किया । इस अवसर पर माताओ को सम्मानित करने के लिए मदर्स पब्लिक स्कूल ने उनके कर कमलों द्वारा बुक बैंक का उद्घाटन कराया और उन्ही से छात्राओ को मुफ्त पुस्तके वितरित करायी । मुफ्त पुस्तके पाकर छात्राएं बहुत खुश हुई । इसके साथ ही कार्यक्रम के समापन के समय माताओं व छात्राओं को रिफ्रेशमेंट कराया गया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


अंत मे विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों व माताओ का धन्यबाद करते हुए छात्राओ को यह सन्देश दिया माँ दुनिया का सबसे अनमोल तोहफा है जिसकी कोई कीमत नहीं है ।इसलिए आप सभी छात्राओ से मेरा कहना है कि माँ का सम्मान करें । विद्यालय प्रवन्धक ने भी कार्यक्रम में उपस्थित माताओ का धन्यबाद व सम्मान करते हुए कहा कि माँ को ईश्वर के समान दर्जा दिया गया है सिर्फ ईश्वर ही नहीं बल्कि वह हमारी गुरु भी होती है इसलिए प्यारे बच्चो अपनी माँ अपनी माँ को भगवान की तरह पूजे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights