बिल्सी के सुशीम शर्मा बने असिस्टेंट सेक्शन ऑफीसर
बिल्सी l कहते हैं कि लगन और मेहनत के साथ कोई भी कार्य किया जाए तो वह कठिन नहीं होता, तब उस लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता है l यह भी कहावत है कि लाल के पांव पालने में ही पता चल जाते हैं l कुछ इस कहावत को साबित किया है बिल्सी नगर के मेधावी छात्र रहे सुशीम शर्मा ने l बचपन से ही उनकी तमन्ना थी कि एक बड़ा अफसर बनकर देश और समाज की सेवा की जाए और उन्होंने उस सपने को साकार करके दिखा दिया है l मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर अलीगढ़ में कार्यरत सुशीम ने सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विसेज के अंतर्गत ऑल इंडिया में 301 रैंक हासिल की है l उनका सिलेक्शन असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर हुआ है l इस मुकाम पर पहुंचने पर परिजनों के साथ ही नगर वासियों में भी बेहद खुशी है l
नगर के मोहल्ला नंबर दो निवासी महेश बाबू शर्मा के बड़े पुत्र सुशीम बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं l उन्होंने कक्षा 10 की पढ़ाई नगर के साधु पन्नालाल परमार्थ इंटर कॉलेज से और कक्षा 12 की शिक्षा नत्थू लाल सेवक इंटर कॉलेज वजीरगंज से प्राप्त की l सीएसजेएमयू कानपुर से बीटेक किया l वर्ष 2020 में उनका सिलेक्शन मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन के अंतर्गत पोस्टल असिस्टेंट के पद पर हुआ l इस बीच में आगे की तैयारी में लगे रहे और उन्होंने वर्ष 2022 में सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विसेज (सीजीएल) की परीक्षा दी, इसमें उनकी ऑल इंडिया रैंक 301 रही l
आज सुशीम शर्मा ने बताया कि शनिवार इंटरनेट के जरिए पता चला कि उनका सिलेक्शन असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर हो गया है l वह जल्द ही दिल्ली पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे l चार बहन भाइयों में सबसे बड़े सुशीम का कहना है कि उनकी तमन्ना है समाज की सेवा करें l बोले कि यह तो निश्चित है कि यदि कोई भी व्यक्ति लक्ष्य निर्धारित कर ले तो उसे प्राप्त करने में कोई दिक्कत नहीं आती जरूरत है कि उसके लिए पूर्ण मनोयोग से तैयारी करें l अपने बेटे की सफलता पर मां मुन्नी देवी और बहन दीपा और मधु और छोटे भाई विवेक शर्मा में काफी खुशी है l मां मुन्नी देवी का कहना है कि मदर्स डे पर एक बेटे द्वारा दिया गया यह सबसे बड़ा तोहफा है वह चाहती है कि हर बेटा अपने माता पिता को वह खुशी दे जिसकी लिए उन्होंने सपना देखा है l महेश बाबू शर्मा मूल रूप से तहसील क्षेत्र के गांव सिमरा भोजपुर के निवासी हैं l लोगों ने उनके घर पहुंच कर सुशीम को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी l













































































