बदायूं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय बिरुआ बारी मंदिर में भगवान शंकर पार्वती की 29 वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। ज्ञात रहे कि बिरुआ वाली मंदिर में आज से 29 वर्ष पूर्व भगवान शिव पार्वती पार्वती जी की की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। स्थापना के बाद प्रतिभा 16 मई को स्थापना की वर्षगांठ मनाई जाती है जिस क्रम में प्रदोष पूजन कर भोलेनाथ (महाकाल) का श्रंगार कर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें बरेली के पंडित सुनील शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ भक्ति भाव गीत गाकर उपस्थित जनसमूह को शिव में रंग दिया । भक्ति भाव गीत गीत के बाद आरती का आयोजन कर ब्रह्मभोज भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजन के निवेदक गजेंद्र रीटा वैश्य, निशांत वैश्य, साक्षी गुप्ता, विष्णु देव चांडक, आभा चांडक, मनीषा चांडक, नीता चांडक, विजय , शिवानी प्रभात, राकेश गुप्ता मंजू वैश्य, रेशम वैश्य, डॉ वागीश, डॉ रुचि, गुप्ता ,दीपू पूनम, मोनिका वैश्य, आदि दर्जनों भक्तों का इस आयोजन में विशेष सहयोग रहा।