न्यूरिया। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा निवासी राजेंद्र (35) आज सुबह 8 बजे के समय अपने खेत में गन्ने की गुढाई कर रहा था इसी बीच आचानक तेन्दुए आ गया और उसने हमला कर दिया ।तेन्दुए के हमले में राजेन्द्र घायल हो गया इतने में राजेंद्र ने शोर मचाना शुरू कर दिया शौर की आवाज सुनकर पडोस के खेतो पर काम कर रहे किसान उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े इतने में तेंदुआ उसे छोड़ कर भाग गया घायल राजेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है युक्त घटना के मामले में सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची वन विभाग के वन दरोगा शेर सिंह ने बताया कि हमला तेन्दुए द्वारा किया गया है रिपोर्टर रिजवान खान