सपा समर्थित प्रत्याशी नाजमी के समर्थन में होने वाली सभाओं में उमड़ रही अपार भीड़

WhatsApp-Image-2023-05-09-at-1.31.19-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सदर नगर पालिका की चेयरमैन पद की सपा समर्थित प्रत्याशी नाजमी के समर्थन में कल तक शहर में धुंआधार नुक्कड़ सभाएं और चुनावी सभाएं हुई। सपा जिला उपाध्यक्ष सलीम अहमद ने मोहल्ला सोथा, नई सराय,बड़ी सराय समेत तमाम जगह नुक्कड़ सभाएं कराई,जिसमे बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। कल एक तरफ सपा समर्थित प्रत्याशी फात्मा रजा के समर्थन में सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर सपा जिला उपाध्यक्ष सलीम अहमद सपा समर्थित प्रत्याशी नाजमी के समर्थन में शहर में नुक्कड़ सभा करा रहे थे। सलीम अहमद भी अपने प्रत्याशी के समर्थन में भीड़ जुटाने में काफी कामयाब रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के साथ मेहनत करके प्रत्याशी नाजमी का टैंपो हाई कर दिया हे। सपा जिला उपाध्यक्ष सलीम अहमद ने दावा किया है कि प्रत्याशी नाजमी की स्थिति बहुत मजबूत हो गई हे, अब प्रत्याशी नाजमी से ही अन्य प्रत्याशियों की टक्कर होगी, प्रत्याशी नाजमी अब मुख्य मुकाबले में हे। उनकी जीत निशित हे। उनके चेयरमैन निर्वाचित होने पर शहर में ऐतिहासिक विकास कार्य कराए जाएंगे। सभी नुक्कड सभाओं के आयोजक सपा जिला उपाध्यक्ष सलीम अहमद रहे। नुक्कड़ सभाओं में सपा के वरिष्ठ नेता एव बदायू विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हाजी रईस अहमद, पूर्व जिला महासचिव यासीन गद्दी, डा शकील अहमद आदि सपा नेता थे। इधर सपा के पूर्व महा सचिव यासीन गद्दी ने मुंडी मस्जिद के पास अपने आवास के पास नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। इसमें भी काफी भीड़ जुटी और सभी ने सपा समर्थित प्रत्याशी नाजमी को भारी मतों के अंतर से जिताने की अपील की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights