दीपोत्सव व रंगोत्सव से होती है अब उत्तर प्रदेश की पहचान- योगी आदित्यनाथ

WhatsApp-Image-2023-05-07-at-7.18.58-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ : मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बदायूँ महर्षि कश्यप और भागीरथ की धरती रही है। अब यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। अब उत्तर प्रदेश की पहचान दीपोत्सव व रंगोत्सव से होती है। प्रदेश 06 वर्षां में दंगामुक्त हुआ है। अब उत्तर प्रदेश में तरक्की, खुशहाली, समपन्नता, विकास की बात होती है। उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। जनपद के इस्लामिया इण्टर कॉलेज में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बदायूँ विकास का हिस्सा बनकर आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2017 से पूर्व बेटियां डर से स्कूल नहीं जाती थीं, अब निडर होकर विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। पहले गौकशी होती थी, अब गौशालाओं में गौवंशों की सेवा की जाती है। सभी त्योहारों को शान्तिपूर्वक भाईचारे के साथ मनाना उत्तर प्रदेश की पहचान है। मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत ने विकास की रफ्तार पकड़ ली है। देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत पर 200 साल राज करने वाले ब्रिटेन को विकास में भारत पीछे छोड़ दिया है। भारत-20 देशों के समूह की अध्यता कर रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

दुनिया में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। विकास के क्षेत्र में हाईवे, रेलवे, मेडिकल कॉलेज आदि भारत की पहचान बनी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को बिना पक्षपात, बिना भेदभाव, निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ मिल रहा है। योजनाओं का लाभ अब जाति, धर्म, वर्ग व वर्ण देखकर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के हाथों में पहले तमंचा होता था, अब युवाओं के हाथों में टेबलेट है। अब उनको टेक्नोलॉजी से जोड़ा जा रहा है। मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन्वेस्टर समिट से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ गए हैं। 2017 से पहले कानून व्यवस्था बहुत ही लचर थी कि प्रदेश में दंगा होता था और कफ्यू लगता था, अब उत्तर प्रदेश में सब चंगा है। 06 वर्ष पहले व्यापारियों को अपना व्यापार चलाने के लिए गुण्डा टैक्स देना पड़ता था, वह उद्यम लगाने के से डरते थे, मजबूरन प्रदेश से पलायन करते थे। अब व्यापार की बहार आ गई है।

अब व्यापारी सहजता, सरलता व निर्भीक होकर अपना उद्यम व व्यापार कर रहे हैं। मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब गुण्डे तख्ती लगाकर दया की भीख मांग रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता की सेवा करने के लिए सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि 02 करोड़ युवाओं को लेबलेट देने पर कार्य किया जा रहा है और दीपावली व होली के समय निःशुल्क रसोई गैस वितरण करने पर भी कार्य चल रहा है। मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केन्द्र सरकार के गत 09 वर्ष व प्रदेश सरकार के गत 06 वर्षां में लाखों लोगों को प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, मुख्यमंत्री आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन का वितरण किया गया है, जो जनसेवा के साथ-साथ एक उपलब्धि भी है। मुख्यमंत्री ने बदायूँ आगमन पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जब यहां के जनप्रतिनिधि लखनऊ आकर उनसे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यां, हर घर नल योजना व अन्य विकासपरक बाते करते हैं, तो उन्हें प्रसन्नता होती है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय पर भारत की ख्याति बड़ी है। आज भारत पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस बदायूँ से गुजरेगा, जो मेरठ से प्रारंभ होकर बदायूँ होते हुए प्रयागराज तक जाएगा। इसके बन जाने से आम जन को सुविधा होगी व बदायूँ का विकास होगा। 03 से 04 घंटे में बदायूँ से प्रयागराज पहुंचा जा सकेगा और दिल्ली की दूरी भी कम समय में तय की जा सकेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इंवेस्टर समिट आयोजित किया गया, जिससे उद्यमियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ, वह उत्तर प्रदेश में अपने उद्यम लगाने के लिए आगे आए और एमओयू (मैमोरेण्डम ऑफ अण्डरस्टेंडिंग) पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में रुपए 35 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा, जिससे करोड़ों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमजन से अपील की कि वह नगर पालिका व नगर परिषद में चुनाव लड़ रहे अध्यक्ष व सभासद को अपना समर्थन व वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं व उत्तर प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अन्तर्गत रेहड़ी, पटरी वालों के लिए भी आज रोजगार के अवसर बढ़ गए हैं। मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के बाद व्यापारी, बहन-बेटियां सर उठाकर चल रही हैं, यही यूपी की पहचान है। उन्होंने कहा कि आय, जाति, जन्म, निवास व मृत्यु प्रमाण पत्र भी नगर निकाय के माध्यम से जारी हो, इसके लिए डबल इंजन की सरकार को मजबूती प्रदान करते हुए भारी मतों से प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। इससे पहले आगमन पर माननीय मुख्यमंत्री को राम दरबार भाजपा बदायूँ की ओर से भी भेंट किया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने जनपद की सभी 21 नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का मंच पर परिचय भी कराया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हर निकाय में भाजपा ट्रिपल इंजन की सरकार बनायेगी। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का सबका साथ सबका विकास आधार है, निश्चित तौर पर निकाय चुनाव में सपा, बसपा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा। इससे पहले केन्द्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, सांसद बदायूँ डॉ0 संघमित्रा मौर्य, विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, विधायक राजीव कुमार सिंह, विधायक बिल्सी हरीश शाक्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल ने अतिथियों व कार्यकर्ताओं और सम्मानित जनता का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप, सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य, विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, विधायक राजीव कुमार सिंह, विधायक बिल्सी हरीश शाक्य, एमएलसी वागीश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार, डीके भारद्वाज प्रत्याशी बदायूं दीपमाला गोयल, प्रत्याशी उझानी पूनम अग्रवाल, प्रत्याशी सहसवान अनुज माहेश्वरी, प्रत्याशी बिसौली हरिओम पाराशरी, प्रत्याशी बिल्सी ज्ञानवती सागर, प्रत्याशी दातागंज नैना गुप्ता, प्रत्याशी ककराला मरगून अहमद खाँ, प्रत्याशी उसावाँ धीरेंद्र पाल गुप्ता, प्रत्याशी उसहैत गौरव गुप्ता, प्रत्याशी अलापुर रेखा गुप्ता, प्रत्याशी गुलड़िया तारा देवी, प्रत्याशी सखानू आसिम हुसैन, प्रत्याशी कछला जगदीश लोनिया, प्रत्याशी कुंवरगांव ज्योति रावत, प्रत्याशी वजीरगंज संगीता वार्ष्णेय, प्रत्याशी सैदपुर विकार अहमद, प्रत्याशी मुड़िया अनुपम पाठक, प्रत्याशी फैजगंज प्रदीप गुप्ता, प्रत्याशी रुदायन सीमा चौधरी, प्रत्याशी इस्लामनगर भावना वार्ष्णेय, प्रत्याशी दहगवां पार्वती और जिला चुनाव संयोजक आशीष शाक्य मंच पर मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights