बदायूं । पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के संयोजक सदस्य जेपी पाण्डेय ने जनपद बदायूं राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एवं कर्मचारी नेता रविंद्र मोहन सक्सेना को बदायूं का संयोजक बनाया है । श्री सक्सेना ने बताया है पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आवाहन पर दिनांक 18 मई 23 को उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में एक साथ पुरानी पेंशन अधिकार पदयात्रा कार्यक्रम किया जाएगा । जिसमें जनपद बदायूं के कर्मचारी भी पुरजोर तरीके से ओ पी एस यानी पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे । उन्होंने प्रांतीय संयोजक सदस्य जे पी पांडे एवं सभी को आश्वस्त किया है कि उन पर प्रांत ने जो भरोसा जताया है उस पर जनपद बदायूं खरा उतरेगा और पुरानी पेंशन अधिकार पदयात्रा के माध्यम से शांतिपूर्ण ढंग से कर्मचारी आंदोलन करके पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे ।