सपा समर्थित प्रत्याशी नाजमी के समर्थन में सपा के कद्दावर नेताओं के नेतृत्व में हुई जनसभा, हजारों की भीड़ ने लिया जिताने का संकल्प

WhatsApp-Image-2023-05-06-at-7.23.49-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। सदर नगर पालिका परिषद की सपा समर्पिथ प्रत्याशी नाजमी का चुनावी जनसंपर्क तेज होता नजर आ रहा है। देर रात शहर की ग्रीन लॉन मथुरिया चौराहा के पास में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। जिसमें हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए और लोगों ने विचारों को सुना। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने इशारों इशारों में निशाना साधते हुए कहा कुछ लोग कहते हैं। कि उन्हें जनता ने खड़ा किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उनसे पूछा जाए कि यदि जनता ने उन्हें खड़ा किया है।
तो आज हजारों की तादात में हमारी सभा में जनता क्यों आई है एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहा। आशीष यादव ने कहा कि किसी के बहकावे में ना आए समाजवादी पार्टी पूरी तरीके से नाजमी को चुनावी मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शहर के हाजी रहीस अहमद ने भी अपने विचारों को लोगों के सामने रखा उन्होंने कहा कि वे हमेशा से चाहते हैं कि बदायूं का विकास हो क्योंकि वह बदायूं के रहने वाले हैं। इसलिए जाहिर सी बात है कि उन्हें बदायूं से ज्यादा प्यार है। अगर जनता उनके साथ देती है। तो वह बदायूं की बदहाल सड़कें तभी सही होंगी जब एक बेहतर चेयरमैन और शहर में आच्छा विधायक चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में सभी लोगों का मुझे प्यार मिला। इसके लिए उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया । उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के बाद लगभग 2000 लोगों को रोजगार देने का वादा है।
उन्होंने कहा कि शहर के अंदर एक विशाल मॉल खोला जा रहा है जिसमें बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार का अवसर मिलेगा आप सभी लोग आगामी 11 मई को स्कूटर के चुनाव पर मोहर लगाकर को नाजमी को कामयाब बनाएं। इस मौके पर डॉ मौलाना यासीन उस्मानी ने भी अपने विचारों को लोगों के सामने रखते हुए कहा आपके हाथ में सब कुछ है। आपको समझ ना हैं क्या सही है क्या गलत है। इसलिए एक अच्छा चेयरमैन चाहते हैं तो एक अच्छे व्यक्ति को चेयरमैन बनाए और किसी के बहकावे में नहीं आए सोच समझकर मतदान करना है। बदलाव लाना सिर्फ आपके हाथ में है। किसी भी जाति धर्म के नाम पर ना वटे सिर्फ विकास के नाम पर वोट दें
इस मौके पर हजारों की तादाद में लोगों ने चुनावी जनसभा को सुना कार्यक्रम में मौजूद काजी रिजवान, यासीन गद्दी, एडवोकेट शफीउद्दीन, नजमुल खान, सुरेश पाल सिंह चौहान, सुबहान अंसारी देवेंद्र प्रमुख, अशोक यादव, सलीम, गिरीश यादव आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights