गुरुद्वारा साहिब में फातिमा रजा को रजनी अनेजा ने भेंट किया विजय स्वरूपा

WhatsApp-Image-2023-05-05-at-6.04.37-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। पंजाबी समाज ने नगर पालिका चेयरमैन पद की सपा समर्थित प्रत्याशी फातिमा रजा के पिछले कार्यकाल को बताया नजीर, बोले चेयरमैन भी बनाएंगे सदर नगर पालिका सीट से समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी फातिमा रजा को शहर के लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। शुक्रवार को पंजाबी समाज ने उन्हें समर्थन दे दिया है। बड़े गुरुद्वारा साहिब में हुए कीर्तन में शामिल हुईं फातिमा रजा को पूर्व विधायक जुगेंद्र सिंह अनेजा की पुत्रवधू रजनी अनेजा ने उन्हें विजय स्वरूपा भेंट किया। इस बार हिंदू समाज के द्वारा उन्हें चेयरमैन बनाने की ठान ली है। लगातार हिंदू समाज फातिमा के समर्थन में कार्यक्रम कर रहे हैं साथ ही लोगों से भी उन्हें वोट करने की अपील कर रहे हैं। शुक्रवार को फातिमा रजा ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोगों के बीच जाकर उन्हें वोट करने और 11 मई को अधिक से अधिक रिक्शा चुनाव चिन्ह पर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बीते 5 वर्षों में शहर की हालत नरक से भी बुरे हो गए हैं। गन्दगी, टूटी सड़कें, बदबूदार पानी लोगों को दिया गया है। अब समय आ गया है कि नगर पालिका में निजाम बदला जाए। शहर को बेहतर बनाने और लोगों की समस्या को तुरंत निस्तारित करने के लिए रिक्शा चुनाव चिन्ह पर वोट कर फातिमा रजा को विजयी बनाएं। इस मौके पर सुरेश अरोरा, रंजीत सिंह, सुरेश मक्कड़,राजन चुघ,दीपक मक्कड़,कैलाश मक्कड़,अजय मक्कड़, गोपाल अरोरा आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights